मतदाता जागरूकता के लिए विद्यार्थियों ने निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक लिया भाग
निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं, लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व से विद्यार्थियों को कराया गया अवगत
कटनी। PMCOE, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के तत्वावधान में निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई, जिला संगठन रासेयो डॉ. रुक्मिणी प्रताप सिंह एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘सशक्त लोकतंत्र में जागरूक मतदाता की भूमिका’, ‘युवाओं की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता’ तथा ‘मताधिकार: अधिकार ही नहीं, जिम्मेदारी भी’ जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता की भूमिका को रेखांकित किया।
वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 75 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें निर्वाचन आयोग, मतदाता सूची, ईवीएम एवं वीवीपैट, मतदान प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता, नोटा और स्वीप (SVEEP) सहित निर्वाचन व्यवस्था से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने अपनी जानकारी और समझ का प्रदर्शन करते हुए पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों प्रथम स्थान सिद्धि, द्वितीय स्थान महक निषाद एवं तृतीय स्थान शिवानी यादव ने प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्मी तिवारी, द्वितीय स्थान सावित्री केवट, एवं तृतीय स्थान पुष्पांजलि कोल ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निर्वाचन साक्षरता क्लब की गतिविधियां युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना, निर्वाचन संबंधी समझ एवं नागरिक जिम्मेदारी विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक मतदाता बनने के साथ ही अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, डॉ माधुरी गर्ग, डॉ जयप्रकाश अवस्थी, डॉ सूची सिंह, डॉ अतुल कुमार, डॉ. विजय कुमार, श्री आयुष तिवारी एवं श्री शुभेंदु मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्यों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।
महाविद्यालय स्तर में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को दिनांक 17 नवंबर 2026 को विधानसभा स्टार प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी में संपन्न होगा

