Latest

Food Safety Action: कटनी में छापा, एक्सपायरी नमकीन जब्त कर नष्ट, सैंपल भोपाल भेजे

कटनी | 10 अप्रैल । जिले में नागरिकों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बहोरीबंद और स्लीमनाबाद क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की।

Food Safety Action: कटनी में छापा, एक्सपायरी नमकीन जब्त कर नष्ट, सैंपल भोपाल भेजे

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने बहोरीबंद स्थित श्री कृष्णा किराना स्टोर की जांच की, जहां सरसों तेल, मसाले, नमकीन और कोल्ड ड्रिंक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।

वहीं स्लीमनाबाद स्थित दिगंबर एजेंसी पर छापेमारी के दौरान एक्सपायरी डेट के नमकीन के 50 पैकेट पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा एजेंसी में रेड हिन्द ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर और थम्स अप जैसे पेय पदार्थों का थोक भंडारण पाया गया, जिनके सैंपल लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि जिले में इस तरह की जांच कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

मुख्य बिंदु (Highlights)

  • बहोरीबंद और स्लीमनाबाद में संयुक्त टीम की छापेमारी
  • किराना दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए
  • एक्सपायरी नमकीन के 50 पैकेट मौके पर नष्ट
  • सैंपल भोपाल लैब भेजे गए जांच के लिए
  • रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि