Site icon Yashbharat.com

उत्तराखंड के टिहरी, रुद्रप्रयाग और भीमबली में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात, 50 लोग लापता

01 08 2024 vyas river over flow 202481 94215

उत्तराखंड के टिहरी, रुद्रप्रयाग और भीमबली में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात हैं। 50 लोग लापता हैं। अलग-अलग स्थानों पर भारी संख्या में तीर्थ यात्री फंसे हैं। पूरे उत्तराखंड में अलर्ट घोषित किया गया है। अगले 48 घंटे बहुत खतरनाक बताए गए हैं।

भारी बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। दोनों राज्यों में विभिन्न स्थानों पर बादल फटने की सूचना है। उत्तराखंड के हालात इसलिए चिंताजनक हैं, क्योंकि यहां चारधाम यात्रा मार्ग पर कई यात्रियों के फंसे होने की आशंका है।

विभिन्न स्थानों पर बादल फटने की सूचना के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और स्थानीय अधिकारियों सहित आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। केदारनाथ में फंसे 150 से 200 तीर्थयात्रियों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हालात पर नजर रखे हुए हैं।

24 लापता

हिमाचल प्रदेश के शिमला में रामपुर के पास बादल फटने के बाद 20-22 लोगों के लापता होने की सूचना है। राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया गया है। शुरुआत जानकारी के अनुसार, लापता लोग पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी हो सकते हैं।

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि तीन जगह बादल फटने की सूचना है। 50 लोग लापता हैं। 2 की मौत हुई है। आर्मी को अलर्ट पर रखा गया है। केंद्र सरकार से भी लगातार संपर्क साधा जार हा है।

बता दें, पूरे हिमाचल में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। आज भी मंडी, शिमला और कुल्लू में भारी बारिश की आशंका है। साथ ही मंडी और मणाला में भी बादल फटने की सूचना है। कई घर तबाह हुए हैं।

Exit mobile version