करंट लगाकर चीतल का शिकार, पांच आरोपी गिरफ्तार,वन विभाग की कार्रवाई में जीआई तार, खूंटियां और चीतल का मांस बराम
कटनी। जिले के बड़वारा वन परिक्षेत्र अंतर्गत पथरा गौशाला के पास आरएफ-453 की सीमा से लगे राजस्व क्षेत्र में करंट लगाकर वन्यप्राणी चीतल का शिकार करने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से जीआई तार, खूंटियां, हथियार और चीतल का मांस बरामद किया गया है।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 नवंबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि पथरा गौशाला के पास अज्ञात लोगों द्वारा जीआई तार फैलाकर करंट का जाल बिछाया गया है। घटनास्थल के समीप एक नर चीतल का क्षत-विक्षत शव भी पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही बड़वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी सुशील कुमार दाहिया, वृत्ताधिकारी संदीप कुमार धुर्वे, क्षेत्रीय अधिकारी गजेंद्र सिंह खंगार सहित वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घटनास्थल से जीआई तार और लेंटाना की खूंटियां बरामद की गईं।

