अग्नि शमन यंत्र, कैमरा, पैनिक बटन नहीं पाए जाने पर श्रीराम इंटरनेशनल स्कूल की दो बसों का फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त, अतिरिक्त परिवहन अधिकारी ने की कार्रवाई
कटनी। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के द्वारा वाहनों के दस्तावेज की जांच तेज कर दी गई है। गतदिवस अतिरिक्त परिवहन अधिकारी संतोष पाल के द्धारा बस स्टेंड के पास समस्त वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान श्रीराम इंटरनेशनल स्कूल बस क्रमांक एम.पी.21जेडएफ-1905 व बस क्रमांक-एम.पी.21जेडएफ-1990 में अग्नि शमन यंत्र, कैमरा, पैनिक बटन आदि मौके पर नहीं पाये गये। अतिरिक्त परिवहन अधिकारी संतोष पाल ने बताया कि इन कमियों को दृष्टिगत रखते हुए दोनों वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता हैए साथ ही निर्देशित किया जाता है। समस्त विसंगतियों का सुधार कर वाहन को पुन: फिटनेंस करवाने हेतु श्रीराम इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।