Wednesday, May 6, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

दिल्ली ब्लास्ट: आतंकी उमर की पहली तस्वीर जारी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली ब्लास्ट: आतंकी उमर की पहली तस्वीर जारी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।दिल्ली के लाल किले के पास धमाका करने वाले आतंकी उमर की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है. इसी ने बीते दिन शाम को ब्लास्ट किया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी. इसके साथ ही 24 लोग घायल हुए थे. मंगलवार को ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक सफेद I-20 कार पार्किंग से निकलती दिख रही है. इसमें डॉ. मोहम्मद उमर के होने का शक है.।

पुलिस ने इस धमाके को लेकर कहा कि उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा हो सकता है. पिछले कई दिनों से पुलिस की छापेमारी जारी है कि इसी में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ तक अभियान चलाकर 2900kg विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) जब्त किया

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि