Site icon Yashbharat.com

Firing At LAC After 45 years: भारत ने सीमा का उल्लंघन नहीं किया, कभी युद्ध नहीं चाहता

20 06 2020 galwan bridge20

iring At LAC After 45 years: भारत ने मंगलवार को चीन के उस आरोप का खंडन किया कि भारतीय सेना ने सोमवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को पार किया। भारत ने स्पष्ट किया कि भारत ने सीमा उल्लंघन नहीं किया है और भारत कभी युद्ध नहीं चाहता है। इससे पहले चीन ने भारतीय सेना पर वास्तविक नियंत्रण रेखा के उल्लंघन के साथ ही फायरिंग का आरोप लगाया था। एलएसी पर 45 साल बाद फायरिंग हुई है।

भारतीय सेना ने कहा, यह पीएलए ही है जो सैन्य और राजनयिक स्तर पर चल रही बैठकों के दौरान भी समझौतों का उल्लंघन कर रहा है। 7 सितंबर को भी चीनी सैनिक ही एलएसी पर भारतीय फॉरवर्ड पोजीशन के करीब पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, जब समझाने पर भी वे नहीं मान रहे थे तब चीनी सेना ने ही अपने सैनिकों को रोकने के लिए हवा में कुछ राउंड फायर किए थे। इस तरह उकसाने के बावजूद हमारे सैनिकों ने संयम का परिचय दिया और जिम्मेदारीभरा व्यवहार किया। हम शांति, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के लिए कटिबद्ध हैं।

Exit mobile version