Site icon Yashbharat.com

Fire In Rewa भगवान शीत भंडार बिल्डिंग में लगी भीषण आग दो दर्जन वाहन खाक

05 07 2023 rewa fire 202375 95441

Fire In Rewa रीवा में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात लगी आग पर बुधवार की अल सुबह 6 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका है। आग में दो दर्जन गाड़ियां जल गईं हैं। कोल्ड स्टोर में रखा हुआ सामान, मशीन और प्रिंटिंग प्रेस भी जलकर कबाड़ हो गई हैं। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कॉलेज चौराहा रोड की है। रात से सुबह तक एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सुबह 6 बजे तक लपटों पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन राख के ढेर धधक रहे हैं। 9 बजे एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

ऑफिस के रिकॉर्ड्स जले

बिल्डिंग चार दशक पुरानी बताई जा रही है। इसमें विद्या आर्ट, रहीस ऑटो पार्ट्स, अभिनव टेंट और विनोद फूड कंपनी की कार्यालय भी इसी बिल्डिंग में स्थित हैं। एक क्रशर ऑफिस भी है, जिसके लेन-देन के रिकॉर्ड्स जल गए। बिल्डिंग में ऑटो पार्ट्स की दुकान खोले रहीस खान ने बताया कि उनकी खुद की पुरानी 50 गाड़ियां (टूव्हीलर – स्कूटर) जल गईं। वे इन्हें खरीदने और बनाकर बेचने का भी काम करते हैं। बाकी और लोगों का भी नुकसान हुआ है।उन्होंने बताया, मंगलवार रात 11 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। रात 12.30 बजे गार्ड का फोन आया। बोला- गोदाम में आग लग गई है। पूछने पर उसने बताया कि थोड़ी सी लगी है। मैं भी जब पहुंचा तो आग ज्यादा नहीं थी। तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाने पहुंचा। सूचना पत्र जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था।

Exit mobile version