Site icon Yashbharat.com

हिमाचल में FIR दर्ज: NHAI मैनेजर से मारपीट के आरोप में मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर मामला दर्ज

images 17

हिमाचल में FIR दर्ज: NHAI मैनेजर से मारपीट के आरोप में मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर मामला दर्ज। हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध सिंह मुश्किल में फंसते दिखाई दे रहे हैं। के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई ह। उन पर NHAI के अधिकारी के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है। शिमला जिले में ऑन-साइट निरीक्षण के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर शारीरिक हमले का उन पर आरोप लगा। इसी के बाद एफआईआर दर्ज की गई है।

हिमाचल में FIR दर्ज: NHAI मैनेजर से मारपीट के आरोप में मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर मामला दर्ज

मामला एनएचएआई के प्रबंधक अचल जिंदल की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिन्होंने 30 जून को भट्टाकुफर क्षेत्र में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद साइट के दौरे के दौरान मंत्री पर हमला करने और मौखिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने क्या कहा?

इस मामले के सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, मुझे कल केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय से एक पत्र मिला. मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। जो भी कार्रवाई होगी वो मुख्यमंत्री की ओर से की जाएगी। 

बीएनएस की धारा 132, 121 (1), 352, 126 (2) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संपर्क करने पर अनिरुद्ध सिंह ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि मंत्री ने उसके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और फिर उसे और उसके सहयोगी को एक कमरे के अंदर बुलाया जहां उनकी पिटाई की गई। उन्होंने आगे कहा कि उनके सिर पर फूल के गमले से वार किया गया। एफआईआर के अनुसार, प्रशासन की ओर से कोई भी उनके बचाव में नहीं आया और वो और उनके सहयोगी इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और अस्पताल चले गए।

Exit mobile version