पुलिसकर्मी की पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर एफआइआर ,दो माह पूर्व महिला ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिसकर्मी की पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर एफआइआर ,दो माह पूर्व महिला ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, एक आरोपी गिरफ्ता
कटनी. रुपयों के लिए पुलिसकर्मी की पत्नी को धमकाने व आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले चार आरोपियों पर कुठला पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं तीन आरोपी अब तक फरार बताए जा रहे हैं। कुठला पुलिस ने बताया कि 26 अक्टूबर 2024 को कुठला थाना – क्षेत्र के सत्संग नगर निवासी शशि पति मुरली सेन (40) ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के इस प्रकरण को पुलिस ने जांच में लिया था और विवेचना के दौरान यह सामने आया कि शशि सेन ने एक जमीन के विक्रय को लेकर आरोपी सोनू विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा, अंबर सिंह, व गोलू उर्फ भोलू पाठक सभी निवासी पन्ना मोड़ से सौंदा किया था। एग्रीमेंट करते हुए 2 लाख 60 हजार रुपए भी लिए थे।
एग्रीमेंट के अनुसार जब शशि ने जमीन नहीं दी आरोपी उस पर रुपयों के लिए दबाव बनाने लगे। शशि ने मोहलत मांगी तो आरोपियों ने नहीं दी। एक दिन आरोपी शशि के घर पहुंचे और सार्वजनिक रूप से बेइज्जती करते हुए उसे रुपयों के लिए धमकाया। आरोपियों की धमकी व खुद के पिता ग्यारसी निषाद तो अपमान से आहत शशि सेन ने आत्महत्या कर ली।
मृतिका का पति पुलिस विभाग कटनी में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है। आठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि सोनू विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा, अंबर सिंह व गोलू उर्फ भोलू पाठक सभी निवासी पन्ना मोड़ के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामले में एक आरोपी गोलू उर्फ भोलू पाठक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेजा गया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।








