Site icon Yashbharat.com

देवास Satta: पुलिस का ‘फिल्मी’ एक्शन! हाथ में रजिस्टर ले जनगणना अफसर बने थाना प्रभारी; रंगे हाथों दबोचा अंतरराज्यीय सट्टा खाईवाल

satta king

देवास Satta: पुलिस का ‘फिल्मी’ एक्शन! हाथ में रजिस्टर ले जनगणना अफसर बने थाना प्रभारी; रंगे हाथों दबोचा अंतरराज्यीय सट्टा खाईवाल। मध्य प्रदेश में अपराधियों और सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत देवास जिले की कन्नौद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जुए और सट्टे के काले कारोबार में लिप्त एक बड़े अंतरराज्यीय (Interstate) सट्टा खाईवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 12.10 लाख रुपये की नगदी (कैश) बरामद की है।

रतलाम में भाजयुमो नेता की ‘टोल दादागीरी’? चिकलिया टोल मैनेजर को दी धमकी, ऑडियो वायरल होने के बाद SP से शिकायत

इस हाई-प्रोफाइल सटोरिये को दबोचने के लिए कन्नौद पुलिस ने जो अनोखा तरीका अपनाया, उसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में हो रही है। शातिर सटोरिये की नजरों से बचने के लिए पुलिस टीम ‘जनगणना अधिकारी’ (Census Officers) बनी और दो दिनों तक उसके ठिकाने की रैकी की।

एडिशनल एसपी सौम्या जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सौम्या जैन ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को लगातार क्षेत्र में अवैध सट्टा संचालित होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी बीच मुखबिर से सटीक इनपुट मिला कि कन्नौद के पीपल्दा रोड स्थित वार्ड क्रमांक 11 में बड़े पैमाने पर अंतरराज्यीय स्तर की सट्टा खाईवाली की जा रही है, जहां से अन्य राज्यों के तार भी जुड़े हैं।

दो दिनों तक ‘रजिस्टर और पेन’ लेकर घूमती रही पुलिस

सट्टा किंग इतना शातिर था कि उसके ठिकाने के आसपास किसी भी अनजान व्यक्ति या पुलिस वाहन को देखते ही वह अलर्ट हो जाता था। ऐसे में कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी ने एक विशेष टीम का गठन किया और एक सीक्रेट प्लान तैयार किया:

₹12.10 लाख कैश और सट्टा पर्चियां बरामद

पुलिस ने जब आरोपी के ठिकाने पर रेड मारी, तो वहां नोटों की गड्डियां देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। मौके से कुल 12 लाख 10 हजार रुपये नगद, कई मोबाइल फोन, सट्टे का हिसाब-किताब रखने वाली डायरियां और भारी मात्रा में सट्टा पर्चियां बरामद की गई हैं।

कन्नौद पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अंतरराज्यीय रैकेट के तार किन-किन राज्यों के बड़े सटोरियों से जुड़े हैं और इस काले कारोबार में स्थानीय स्तर पर कौन-कौन शामिल है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हुई इस बड़ी और अनोखी कार्रवाई की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी सराहना की है।

Exit mobile version