Site icon Yashbharat.com

Film Kerala Story Tax Free In Mp केरला स्टोरी फ़िल्म के एमपी में टैक्स फ्री करने पर VD शर्मा ने कहा अभिनंदनीय

vd_sharma_mp_bjp

vd_sharma_mp_bjp

Film Kerala Story Tax Free In Mp मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने केरला स्टोरी फ़िल्म को टैक्स फ़्री किये जाने शिवराज सरकार का अच्छा फैसला बताया है। वीडी शर्मा ने कहा कि हमारी बहन-बेटियों को झूठे प्रलोभन देकर या डरा- धमकाकर उनका धर्म परिवर्तित कराने वाली ताकतों का अंत जरुरी है। यही देश और समाज विरोधी ताकतें धर्मांतरण का कुचक्र रचकर आतंकवाद और लव जिहाद को बढ़ावा देती हैं। भाजपा सरकार में इस तरह के कुचक्र को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

धर्मांतरण और आतंकवाद को पोषित करने के इन्हीं षड्यंत्रों पर आधारित फिल्म केरला स्टोरी को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने का मुख्यमंत्री का निर्णय अभिनंदनीय है। मेरा सभी से आग्रह है कि अपने परिवार के साथ यह फिल्म अवश्य देखें।

वीडी शर्मा
Exit mobile version