Site icon Yashbharat.com

Film अभिनेता ऋतिक रोशन ने कोरोना वायरस सहायता निधि में किया 20 लाख रुपये का योगदान

ritik roshan

Hrithik Roshan contributes Rs 20 lakh बॉलीवुड अभिनेता ने चौबीस घंटे काम करने वाले बीएमसी कर्मचारियों के लिए वित्तीय सहायता दी है।
नई दिल्ली l फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका की सहायता के लिए आगे आए हैं क्योंकि देश बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस के प्रकोप से निपट रहा है। बॉलीवुड अभिनेता ने चौबीस घंटे काम करने वाले बीएमसी कर्मचारियों के लिए वित्तीय सहायता दी है।

एक सूत्र ने TOI को बताया, ‘ऋतिक ने महामारी के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार को अपना समर्थन दिया है। वह बीएमसी कार्यकर्ताओं और अन्य नौकरशाहों की सहायता करने के तरीकों की तलाश में थे, इसके चलते उन्होंने कुल 20 लाख रुपये का योगदान दिया।’

जैसा कि बॉलीवुड सेल्आफ आइसोलेशन में हैl ऋतिक ने हाल ही में खुलासा किया कि सेल्केफ आइसोलेशन के दौरान सुज़ैन अपने घर से निकल कर ऋतिक के पास आ गई हैंl ताकि वह अपने बच्चों हरेन और हिरदान से जुड़े रह सकें। ऋतिक ने इस बारे में बताते हुए लिखा था, ‘यह मेरी पूर्व पत्नी सुजैन की तस्वीर है, जिन्होंने अपने घर से कुछ समय के लिए स्वेच्छा से स्वीकार किया है ताकि हमारे बच्चे किसी एक से भी अनिश्चित काल के लिए डिस्कनेक्ट न हो। को-पैरेंटिंग की हमारी यात्रा में इतना सहायक और समझदार होने के लिए सुजैन का धन्यवाद।’

इससे पहले ऋतिक ने एआए थे क मजबूत मैसेज शेयर किया थाl इसमें अपने फॉलोअर से सावधानी बरतने और घर पर रहने का आग्रह किया गया था। फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सुपरस्टार हैंl पिछले वर्ष उनकी दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया थाl उनकी वॉर और सुपर 30 दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया थाl

ऋतिक रोशन जल्द हॉलीवुड कि फिल्म में भी नजर आएंगेl इस प्रकार की भी बातें कही जा रही हैंl ऋतिक अपने शानदार फिजिक और दमदार एक्शन करने के लिए जाने जाते हैl इसके बाद भी वह फिल्म सुपर 30 में आनंद कुमार कि भूमिका में सभी को पसंद आए थेl

Exit mobile version