
कजान। कोलंबिया ने फीफा विश्व कप के ग्रुप एच के मुकाबले में पोलैंड को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हरा दिया। यह इस विश्व कप में उसकी पहली जीत है। साथ ही उसने नॉक आउट दौर में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी है।
जापान और सेनेगल के 4-4 अंक हैं जबकि कोलंबिया के 3 अंक हो गए हैं। 28 जून को अपने अंतिम लीग मैच में कोलंबिया को सेनेगल से और जापान को पोलैंड से खेलना है। ऐसे में प्री-क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाने का मौका अभी भी खुला हुआ है।
पिछले विश्व कप में छह गोल दागने वाले मिडफील्डर जेम्स रोड्रिग्ज और कप्तान राडमेल फाल्काओ ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए रविवार को फीफा विश्व कप में अपनी टीम कोलंबिया को नॉकआउट की दौड़ से बाहर होने से बचा लिया।
येरी मिना, फाल्काओ, और कुलाड्राडो के गोलों की मदद से दुनिया की 16वें नंबर की टीम कोलंबिया ने ग्रुप एच के मुकाबले में आठवें नंबर की टीम पोलैंड को 3-0 से पस्त करके उसे नॉकआउट की दौड़ से बाहर कर दिया। हालांकि रोड्रिग्ज गोल नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने दो गोल करने में अच्छी मदद की। विश्व कप के इतिहास में कोलंबिया और पोलैंड पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने हुए थे जिसमें कोलंबियाई टीम बाजी मारने में सफल रही। पिछले मैच में पोलैंड की टीम 1-2 से हार गई थी जबकि कोलंबिया को जापान ने 2-1 से मात दी थी। हालांकि रोड्रिग्ज पर कोलंबियाई टीम ने भरोसा जताते हुए अंतिम एकादश में शामिल किया और उन्होंने गोल करने में मदद की। वह पिछले मैच स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में खेले थे।
मिना ने दिया जश्न मनाने का मौका –
पहले हाफ की शुरुआत में दोनों टीमें मिडफील्ड में खेलती रहीं लेकिन 31वें मिनट में कोलंबिया के एबेल अगुइलर को चोटिल होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा।वह खड़े नहीं हो पा रहे थे इसलिए उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया। फिर दो मिनट के बाद कोलंबिया को कॉर्नर मिला, लेकिन पोलैंड के डिफेंस ने इसे बेकार कर दिया। 37वें मिनट में कोलंबिया के पास फिर गोल करने का मौका था, लेकिन गेंद गोल पोस्ट के बायें बार से लगकर वापस आ गई। इस बीच, कॉर्नर से कोलंबियाई खिलाड़ी रोड्रिग्ज ने गेंद किक की लेकिन गोलकीपर ने आगे आकर उसे पकड़ लिया। ज्यादा अटैक करने का फायदा कोलंबिया को 40वें मिनट में गोल के रूप में मिला। रोड्रिग्ज ने बॉक्स के अंदर खूबसूरत पास दिया और वहां मुस्तैद खड़े मिना ने तेजी से हेडर मारकर गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। पहला हाफ कोलंबियाई टीम 1-0 से अपने नाम करने में सफल रही।
फाल्काओ के लिए सुनहरा पल –
70वें मिनट में फाल्काओ के लिए सुनहरा पल आया जिसे उन्होंने हाथ से जाने नहीं दिया। फाल्काओ ने डी के अंदर से चालाकी से दायें पैर से गेंद को जाली में डालकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। फाल्काओ पिछले विश्व कप में चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे और उन्होंने अपने विश्व कप करियर का पहला गोल दागा। इसके पांच मिनट बाद ही रोड्रिग्ज ने 30 वर्षीय मिडफील्डर जुआन कुलाड्राडो को पास दिया और उन्होंने लगभग हाफ पिच से तेजी दौड़ते हुए गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया जहां गोलकीपर के अलावा कोई डिफेंडर मौजूद नहीं था। कोलंबियाई टीम ने 3-0 से मजबूत बढ़त हासिल कर ली।
-
Joanne Hicks World Record: 51 साल की उम्र में जोआन हिक्स ने रचा इतिहास; 94 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बनीं इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी -
Neeraj Chopra: भारत को बड़ा झटका! चोट के कारण नीरज चोपड़ा इस सीजन से हुए बाहर; डायमंड लीग फाइनल्स और एशियन गेम्स में नहीं लेंगे हिस्सा -
डोपिंग मामले में UAE के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन, ICC और WADA ने की कार्रवाई -
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: बुमराह का सिंहासन छिना, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज -
प्रभात जयसूर्या पर ICC की कार्रवाई: भारत-श्रीलंका टेस्ट में तीसरे खिलाड़ी पर लगा जुर्माना -
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ विदेशी धरती पर बने नंबर-1 भारतीय विकेटकीपर -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: आज मेजबान नीदरलैंड्स से टकराएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला -
कोलंबो पहुँची भारतीय टीम का इंडिया हाउस में भव्य स्वागत: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम का बढ़ा हौसला -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारतीय महिला टीम अजेय रहकर टॉप-8 में पहुँची, इंग्लैंड से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ -
जो रूट ने की सचिन तेंदुलकर के 68 टेस्ट अर्धशतकों की बराबरी: क्या टूटेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’ के ये 3 बड़े रिकॉर्ड? -
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत के लिए पदक पक्का -
दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी का टेस्ट फॉर्मेट में कड़ा इम्तिहान, 23 अगस्त से शुरू होंगे मुकाबले; जानें पूरा शेड्यूल -
IND vs SL: भारत ने गॉल टेस्ट 165 रनों से जीता; 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार पर फिदा हुए कप्तान शुभमन गिल, की बड़ी भविष्यवाणी -
ICC Test Rankings: ट्रेविस हेड की बादशाहत खत्म, हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नए नंबर-1 बल्लेबाज; जानें गिल और जायसवाल का हाल -
सानिया मिर्जा का दुबई विला: शाही इंटीरियर से लेकर सलमान खान के खास तोहफे तक, जानें घर की खासियतें -
National Sports Awards 2025: खेल मंत्रालय ने किया राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान; 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, देखें पूरी सूची -
गॉल में गूंजा राष्ट्रगान: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय टीम ने खेला अपना 600वां ऐतिहासिक टेस्ट मैच -
बांग्लादेश दौरा टलना लगभग तय- भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का ऐलान; 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे मैच -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड्स-बेल्जियम में होगा ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ महामुकाबला; पाकिस्तानी टीम में बड़ा फेरबदल, नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी पाक टीम -
Preity Zinta & Brett Lee: 16 साल बाद ‘अफेयर’ की अफवाहों पर खुला राज- ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
