Sunday, May 10, 2026
Latest:
SportsStyleआईपीएल 2018क्रिकेट

FIFA World Cup : विमान दुर्घटना में बाल-बाल बची सऊदी अरब की टीम

रोस्टोव। फुटबॉल विश्व कप में हिस्सा ले रही सऊदी अरब की टीम सोमवार को विमान दुर्घटना में बाल-बाल बच गई। सऊदी अरब टीम को लेकर सेंट पीटर्सबर्ग से रोस्टोव जा रहे विमान के इंजन में आसमान में आग लग गई, लेकिन इसे सुरक्षित उतार लिया गया।

बताया जाता है कि प्लेन के एक इंजन में आग लग गई थी, ले‍किन सुरक्षित उतार लिया गया। सऊदी अरब फुटबॉल संघ के अनुसार टीम के खिलाड़ी पूरी तरह सु‍रक्षित है और रोस्टोव पहुंच चुके हैं। इस मामले में वायरल हुए वीडियो में प्लेन के विंग में आग लगी हुई नजर आ रही है। इसके बाद किए गए पोस्ट में सऊदी खिलाड़ी आराम से अपने होटल पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं।

सऊदी फुटबॉल संघ के अनुसार खिलाड़‍ियों के लिए यह प्लेन इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की आयोजन समिति द्वारा मुहैया करवाया गया था। विश्व कप में हिस्सा ले रही टीमों के लिए इस समिति द्वारा प्लेन मुहैया कराए गए है।

सऊदी अरब को पहले मैच में रूस के हाथों 0-5 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब सऊदी टीम का मुकाबला उरुग्वे से होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply