मॉस्को। फुटबॉल विश्व कप के दौरान उस समय अप्रिय स्थिति पैदा हो गई जब एक व्यक्ति ने लाइव टेलीकास्ट के दौरान महिला रिपोर्टर को पकड़कर उसको ‘किस’ कर लिया।
जर्मन ब्रॉडकास्टर डीडब्ल्यू इस्पेनॉल के लिए कोलंबियाई महिला रिपोर्टर जूलिथ गोंजालेज थेरान जब मॉस्को के सरांस्क शहर में लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी तभी एक व्यक्ति ने उसे जकड़ा और चूमकर भाग गया। जूलिथ का शो लाइव टेलीकास्ट हो रहा था, इसलिए उन्होंने प्रसारण जारी रखा, लेकिन बाद में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट कर अपना विरोध दर्ज किया।
उन्होंने लिखा- ‘सम्मान, हम इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं रखते हैं। हम भी समान रूप से महत्वपूर्ण और प्रोफेशनल हैं। मैं फुटबॉल को प्यार करती हूं, लेकिन लोगों को अपने प्यार और यौन प्रताड़ना में अंतर को समझना होगा।’
जेनिथ ने कहा कि उस व्यक्ति ने स्थिति का फायदा उठाया, ‘चूंकि मेरा लाइव टेलीकास्ट हो रहा था, इसलिए मैं उसे पकड़ नहीं पाई। प्रसारण खत्म होने के बाद हमने उसे ढूंढा लेकिन वो व्यक्ति नहीं मिला।’
प्रसारणकर्ता डीडब्ल्यू इस्पेनॉल ने बाद में इस घटना का वीडियो का फुटेज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसे यौन प्रताड़ना और आक्रमण बताया। कहा गया कि फुटबॉल में इस तरह की घटना को रोका जाना चाहिए।
वैसे यह खबर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बवाल मच गया। डीडब्ल्यू की प्रेजेंटर क्रिस्टिना क्यूबास ने कहा, ‘यह ‘किस’ नहीं था, बिना रजामंदी के आक्रमण था।’ कुछ लोगों ने कहा कि इस मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है, इस ‘किस’ को स्वागत या बधाई के रूप में देखा जाना चाहिए।
-
Joanne Hicks World Record: 51 साल की उम्र में जोआन हिक्स ने रचा इतिहास; 94 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बनीं इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी -
Neeraj Chopra: भारत को बड़ा झटका! चोट के कारण नीरज चोपड़ा इस सीजन से हुए बाहर; डायमंड लीग फाइनल्स और एशियन गेम्स में नहीं लेंगे हिस्सा -
डोपिंग मामले में UAE के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन, ICC और WADA ने की कार्रवाई -
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: बुमराह का सिंहासन छिना, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज -
प्रभात जयसूर्या पर ICC की कार्रवाई: भारत-श्रीलंका टेस्ट में तीसरे खिलाड़ी पर लगा जुर्माना -
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ विदेशी धरती पर बने नंबर-1 भारतीय विकेटकीपर -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: आज मेजबान नीदरलैंड्स से टकराएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला -
कोलंबो पहुँची भारतीय टीम का इंडिया हाउस में भव्य स्वागत: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम का बढ़ा हौसला -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारतीय महिला टीम अजेय रहकर टॉप-8 में पहुँची, इंग्लैंड से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ -
जो रूट ने की सचिन तेंदुलकर के 68 टेस्ट अर्धशतकों की बराबरी: क्या टूटेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’ के ये 3 बड़े रिकॉर्ड? -
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत के लिए पदक पक्का -
दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी का टेस्ट फॉर्मेट में कड़ा इम्तिहान, 23 अगस्त से शुरू होंगे मुकाबले; जानें पूरा शेड्यूल -
IND vs SL: भारत ने गॉल टेस्ट 165 रनों से जीता; 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार पर फिदा हुए कप्तान शुभमन गिल, की बड़ी भविष्यवाणी -
ICC Test Rankings: ट्रेविस हेड की बादशाहत खत्म, हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नए नंबर-1 बल्लेबाज; जानें गिल और जायसवाल का हाल -
सानिया मिर्जा का दुबई विला: शाही इंटीरियर से लेकर सलमान खान के खास तोहफे तक, जानें घर की खासियतें -
National Sports Awards 2025: खेल मंत्रालय ने किया राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान; 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, देखें पूरी सूची -
गॉल में गूंजा राष्ट्रगान: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय टीम ने खेला अपना 600वां ऐतिहासिक टेस्ट मैच -
बांग्लादेश दौरा टलना लगभग तय- भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का ऐलान; 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे मैच -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड्स-बेल्जियम में होगा ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ महामुकाबला; पाकिस्तानी टीम में बड़ा फेरबदल, नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी पाक टीम -
Preity Zinta & Brett Lee: 16 साल बाद ‘अफेयर’ की अफवाहों पर खुला राज- ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
