सोच्चि। क्रोएशिया ने फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में डेनमार्क को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबर रही। अब उसका क्वार्टर फाइनल में सामना मेजबान रूस से होगा। इससे पहले क्रोएशिया की टीम 1998 के विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
– 03 बार विश्व कप के अंतिम-16 में डेनमार्क की टीम खेली है। वह 1986, 2002 और 2018 के सत्र में यहां तक पहुंची थी।
– 1998 के विश्व कप में डेनमार्क क्वार्टर फाइनल खेलने में सफल रही। यह उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
– 02 बार ही क्रोएशियाई टीम विश्व कप के अंतिम-16 से आगे बढ़ पाई है। क्रोएशिया 1998 के सत्र में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
डेनमार्क के मथायस जोर्गेनसन ने पहले ही मिनट में गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह डेनमार्क के लिए विश्व कप में किया गया सबसे तेज गोल है। हालांकि यह बढ़त ज्यादा देर नहीं रही।
तीन मिनट बाद ही मारियो मेंडजुकिच ने गोल कर क्रोएशिया को 1-1 की बराबरी दिला दी। इसके बाद निर्धारित 90 मिनटों में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं। अतिरिक्त आधे घंटे में 115वें मिनट में मथायस जोर्गेनसन ने क्रोएशियाई खिलाड़ी को बॉक्स में गलत तरीके से टैकर कर गिराया, जिससे रेफरी ने क्रोएशिया को पेनल्टी दी। कप्तान लूका मोर्डिक इसका फायदा उठाने में सफल नहीं रहे और पेनल्टी चूक गए। जिसके बाद मैच पेनाल्टी शूटआउट में पहुंच गया।
अतिरिक्त समय का खेल –
निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा। मैच का नतीजा हाथ नहीं लग आया। इसके बाद अतिरिक्त समय में डेनमार्क के पास कॉर्नर मिले, लेकिन गोल यहां भी नहीं हुए। लेकिन, 114पें मिनट में मोड्रिक ने रेबक को गेंद पास दी लेकिन गोलकीपर बाहर आ गए और योर्गेसन रेबिक को टैकल कर बैठे जिसके कारण क्रोएशिया को पेनाल्टी मिल गई। मैच जीतने का सुनहरा अवसर क्रोएशिया को मिला और मोड्रिक ने पेनाल्टी किक मारी लेकिन गोलकीपर डेनियल सुबासिक ने बायें ओर छलांग लगाकर अपनी टीम को हारने से बचा लिया। मोड्रिक से पहले अहम मौकों पर लियोन मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गज भी पेनाल्टी को गंवा बैठे थे।
पेनाल्टी शूटआउट का सहारा –
अतिरिक्त समय में नतीजा नहीं आने के बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिक्सन ने पेनाल्टी पर आए, लेकिन गोलकीपर ने उनके शॉट को सुबासिक ने खराब कर दिया। इसके बाद क्रोएशिया के मिलान बेडलिज आए, लेकिन वह भी गोल नहीं कर पाए। इसके बाद डेनमार्क के सिमोन ने गोल किया तो क्रोएशिया के आंद्रेज करामिक ने स्कोर बराबर कर दिया। फिर मिशेल क्रोहन ने डेनमार्क को आगे कर दिया, लेकिन कप्तान मोड्रिक ने फिर स्कोर को बराबर कर दिया। इसके बाद एक-एक शॉट डेनमार्क और क्रोएशिया ने खराब कर दिया। लेकिन, डेनमार्क के निकोली की पेनाल्टी को खराब करके क्रोएशिया को मैच जीतने का आखिरी मौका दे दिया। इसके बाद इवान रेकेटिक ने गोलकीपर की गलती का फायदा उठाकर गेंद को गोल पोस्ट के दायीं ओर डालकर टीम को जीत दिलाई।
पहले मिनट में पहला गोल –
मैच की शुरुआत डेनमार्क के लिए बेहतरीन रही और पहले मिनट में टीम गोल करने में सफल हुई। डेलनी ने गेंद को डी के अंदर फेंकी और वहां योर्गेसन ने बायें पैर से गेंद को हिट किया और गेंद गोलकीपर से टकराकर जाली में जा घुसी। इसके साथ ही डेनमार्क ने पहली बार विश्व कप में सबसे तेज गोल किया। इससे पहले डेनमार्क की टीम ने 1998 में ब्राजील के खिलाफ दूसरे मिनट में गोल दागा था।
हालांकि, क्रोएशियाई टीम ने डेनमार्क को ज्यादा देर तक जश्न मनाने का मौका नहीं दिया और चौथे मिनट में पलटवार करके मैच में वापसी की। मारियो ने डी के अंदर बॉक्स के दायीं ओर गेंद को चालाकी से पोस्ट में पहुंचाकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इस टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों ने सबसे जल्दी एक-एक गोल किए। इसके बाद दोनों टीमों गोल करने की कोशिश करती रही, लेकिन बढ़त कोई नहीं ले पाया। डेनमार्क की टीम दूसरे हाफ में थोड़ी आक्रामक होकर खेली और लेकिन उसकी टीम के खिलाड़ियों के शॉट निशाने पर नहीं लगे।
90वें मिनट में डेनमार्क के पास फिर से बढ़त लेने का मौका आया लेकिन खराब रणनीति उन पर भारी पड़ गई। इस हाफ में दोनों टीमें मैदान के अंदर और बाहर खिलाड़ियों को भेजती रही। दोनों टीमों ने दो-दो खिलाड़ियों को मैदान से बाहर भेजकर उनकी जगह स्थानापन्न खिलाड़ियों को अंदर भेजा। लेकिन 90वें मिनट तक स्कोर 1-1 से बराबर ही रहा।
-
महिला टी20 एशिया कप 2026: भारत फाइनल में पहुंचा, बांग्लादेश के खिलाफ श्री चरणी ने रचा इतिहास; तोड़े कई रिकॉर्ड्स -
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज: घरेलू मैदान पर डेब्यू के करीब वैभव सूर्यवंशी, तीन ओपनर्स के बीच फंसा पेच -
जूनियर हॉकी एशिया कप 2026: भारतीय महिला टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश -
दलीप ट्रॉफी से ड्रॉप होने पर करुण नायर का करारा जवाब: KSCA टूर्नामेंट में जड़ा शानदार शतक -
13 साल का सूखा होगा खत्म? भारत-पाक के बीच फिर शुरू हो सकती है क्रिकेट सीरीज, PCB ने बनाया मास्टर प्लान -
महिला एशिया कप 2026: क्या फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? समझें पूरा समीकरण -
Joanne Hicks World Record: 51 साल की उम्र में जोआन हिक्स ने रचा इतिहास; 94 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बनीं इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी -
Neeraj Chopra: भारत को बड़ा झटका! चोट के कारण नीरज चोपड़ा इस सीजन से हुए बाहर; डायमंड लीग फाइनल्स और एशियन गेम्स में नहीं लेंगे हिस्सा -
डोपिंग मामले में UAE के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन, ICC और WADA ने की कार्रवाई -
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: बुमराह का सिंहासन छिना, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज -
प्रभात जयसूर्या पर ICC की कार्रवाई: भारत-श्रीलंका टेस्ट में तीसरे खिलाड़ी पर लगा जुर्माना -
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ विदेशी धरती पर बने नंबर-1 भारतीय विकेटकीपर -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: आज मेजबान नीदरलैंड्स से टकराएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला -
कोलंबो पहुँची भारतीय टीम का इंडिया हाउस में भव्य स्वागत: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम का बढ़ा हौसला -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारतीय महिला टीम अजेय रहकर टॉप-8 में पहुँची, इंग्लैंड से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ -
जो रूट ने की सचिन तेंदुलकर के 68 टेस्ट अर्धशतकों की बराबरी: क्या टूटेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’ के ये 3 बड़े रिकॉर्ड? -
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत के लिए पदक पक्का -
दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी का टेस्ट फॉर्मेट में कड़ा इम्तिहान, 23 अगस्त से शुरू होंगे मुकाबले; जानें पूरा शेड्यूल -
IND vs SL: भारत ने गॉल टेस्ट 165 रनों से जीता; 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार पर फिदा हुए कप्तान शुभमन गिल, की बड़ी भविष्यवाणी -
ICC Test Rankings: ट्रेविस हेड की बादशाहत खत्म, हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नए नंबर-1 बल्लेबाज; जानें गिल और जायसवाल का हाल
