Site icon Yashbharat.com

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भी महिला डॉक्टर से छेड़छाड़

images 76

सागर। प बंगाल में डॉक्टर के साथ बर्बरता कांड अभी सुर्खियों में है। कोलकाता मेडिकल कॉलेज में महिला के डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद अब सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भी महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसमें मरीज के स्वजन ने वार्ड से निकल रही पीजी डॉक्टर से अभद्र टिप्पणी कर छेड़छाड़ की। इसके बाद महिला डॉक्टर ने सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने आरोपी को पकड़ कर मेडिकल कॉलेज स्थित चौकी पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस कार्रवाई पर सवाल

कार्रवाई को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस से शिकायत भी की है, लेकिन पुलिस इस मामले में उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्रसूता वार्ड से 24 वर्षीय पीजी डॉक्टर निकल रही थी, तभी बाहर खडे एक 45 वर्षीय शख्स ने महिला डॉक्टर से खाना खाने का कहते हुए अभद्र टिप्पणी की।

Exit mobile version