Site icon Yashbharat.com

Fatima Sana Shaikh का 3 वर्ष की आयु में हुआ था मोलेस्टेशन, कास्टिंग काउच को लेकर भी किया खुलासा

नई दिल्ली l फिल्म एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है और यह निश्चित रूप से आसान नहीं रही है।

उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए एक बेहतरीन जगह बनाई है और काफी दिलचस्प फिल्मों में काम कर रही हैं, जो जल्द ही रिलीज़ होनेवाली है।

हाल ही में एक साक्षात्कार में फातिमा ने उन संघर्षों के बारे में बात की, जिनसे वह गुज़री हैंl उन्होंने यह भी कहा कि कास्टिंग काउच का सामना उन्हें भी करना पड़ा है। इसके अलावा तीन साल की उम्र में उनका यौन शोषण भी किया गया था।

एक साक्षात्कार में फातिमा सना शेख ने कहा, ‘जब मैं सिर्फ तीन वर्ष की थी, तो मेरे साथ छेड़छाड़ की गई थी।

यौन शोषण एक कलंक है, यही वजह है कि महिलाएं जीवन में हुए इस शोषण के बारे में कभी नहीं बात करती हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि आज दुनिया बदल गई है।

इसके बारे में अधिक जागरूकता हुई है। पहले तो यही कहा जाता था कि इसके बारे में नहीं बोलते। लोग इसके बारे में अलग तरह से सोचेंगे।’

कास्टिंग काउच का सामना करने के बारे में बात करते हुए फातिमा ने कहा कि वह उन स्थितियों में रही है जहां उन्हें बताया गया था कि काम मिलने का एकमात्र तरीका यौन सम्बन्ध बनाना है। फातिमा कहती है, ‘मैं उन स्थितियों में रही हूं, जहां मुझे बताया गया है कि मुझे काम तभी मिलेगा जब मैं यौन संबंध बनाउंगी। उन्होंने कहा कि कई बार लोगों ने मुझसे काम छीन भी लिया है।

Exit mobile version