कटनी जिले के किसानों को मिलेगी पर्याप्त खाद: 505 मीट्रिक टन यूरिया खाद पहुंची

कटनी जिले के किसानों को मिलेगी पर्याप्त खाद: 505 मीट्रिक टन यूरिया खाद पहुंची

कटनी । कटनी जिले के किसानों को मिलेगी पर्याप्त खाद: 505 मीट्रिक टन यूरिया खाद पहुंची।  जिले में वर्तमान में जारी खेती -किसानी कार्य के मद्देनजर किसानों की मांग वाली उर्वरक यूरिया खाद की मंगलवार को एक रैक झुकेही रैक पाइंट पर आ गई है। इस रैक के आने से जिले में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता हो गई है । इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर ही उनकी मांग के अनुरूप खाद मिल सकेगी। वर्तमान में जिले में सभी प्रकार का उर्वरक मिलाकर करीब साढ़े 11 हजार मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक उपलब्ध है।

कटनी जिले के किसानों को मिलेगी पर्याप्त खाद: 505 मीट्रिक टन यूरिया खाद पहुंची

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की वजह से कटनी जिले के लिए 505 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया की रैक जिले को मिल सकी है।नीम कोटेड यूरिया उर्वरक की रैक झुकेही रैक पाइंट पर मंगलवार को लग गई है। जहां से परिवहन कर यूरिया जिले में लाई जा रही है। कलेक्टर श्री यादव ने किसानों के हितों और उनसे सीधे सरोकार रखने वाले खाद एवं बीज की उपलब्धता जैसे विषयों के प्रति पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने कृषि, सहकारिता,मप्र विपणन संघ एवं एम पी एग्रो के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है।

उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास मनीष मिश्रा ने बताया कि रैक से आई नीम कोटेड यूरिया में से कटनी डबल लाक केन्द्र के लिए 315 मीट्रिक टन, बहोरीबंद डबल लाक केन्द्र के लिए 100 मीट्रिक टन और सी एम एस मार्केटिंग सोसायटी कृषि उपज मंडी कटनी को 30मीट्रिक टन और उमरियापान ढीमरखेड़ा को भी 30 मीट्रिक टन एवं एम पी एग्रो कटनी को 30मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की जायेगी। जिससे यहां के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उनकी जरूरत के मुताबिक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

कलेक्टर के निर्देश

कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे रबी फसल की बोनी के मद्देनजर विक्रय केन्द्रों में प्रतिदिन खाद की उपलब्धता, उर्वरक विक्रय केन्द्रों की नियमित निगरानी और दुकान के बाहर सूचना पटल पर उपलब्ध खाद की मात्रा और दर सूची लगवाना सुनिश्चित करें।

यहां देवें सूचना

कलेक्टर श्री यादव ने किसानों से आग्रह किया है कि वे खाद ,बीज से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या और शिकायत या खाद ,बीज मिलने में असुविधा संबंधी सूचना कलेक्ट्रेट कार्यालय में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 07622-220071 पर दे सकते हैं।

Exit mobile version