घर बैठे ऑनलाइन किसान बेच सकते हैं अपनी फसल, जानें कैसे रजिस्ट्रेशन करके उठा सकते हैं फायदा

घर बैठे ऑनलाइन किसान बेच सकते हैं  : इंटरनेट के इस जमाने में हर काम आसानी से हो जाता है. ऑनलाइन शॉपिंग हो या ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करना सभी काम बहुत आसान हो गए हैं. ऐसे ही अब किसानों को भी ऑनलाइन एक ऐसा प्लेटफॉर्म मिल चुका है, जिसके माध्यम से वे अपनी फसल भी ऑनलाइन बेच सकते हैं.यदि आप भी किसान है तो नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट यानी ई-नाम नाम की मार्केटिंग साइट पर जाकर ऑनलाइन खरीदी-बिक्री कर सकते हैं.

घर बैठे ऑनलाइन किसान बेच सकते हैं  : ई-नाम पोर्टल के माध्यम से किसान और व्यापारी ऑनलाइन खरीदी-बिक्री कर सकते हैं. इसके माध्यम से किसानों को आर्थिक सुरक्षा भी मिलती है साथ ही इससे किसानों को पारदर्शिता भी मिलती है.
दूसरे देशों में भी बेच सकते हैं फसलनेशनल एग्रीकल्चर मार्केट के माध्यम से किसान केवल केवल अपने राज्य में ही नहीं बल्कि देश के किसी भी राज्य में भी अपनी फसल को बेच सकते हैं. इसके जरिये वे अपनी आय बढ़ा सकते हैं. इससे उन्हें यह भी पता लगेगा कि उनकी फसलों की मार्केट में डिमांड क्या है और कितना दाम होगा.मिलती है जानकारियां सरकार के इस प्लेटफार्म के जरिये किसान न केवल अपनी फसलों को ऑनलाइन बेच पाएंगे. बल्कि इसके जरिये कृषि से जुड़ी जरूरी जानकारियों को भी एकत्रित कर पाएंगे.

किसानों का नहीं होगा शोषण
इसके जरिये किसानों का शोषण होने से बचेगा और साथ ही उन्हें अपनी फसलों का वाजिद दाम भी मिलेगा. ई-नाम पोर्टल के जरिये किसान ऑनलाइन फसलों की खरीदी-बिक्री के लिए यूपीआई माध्यमों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे करें पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
· जो भी किसान इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले www.enam.gov.in पर जाना होगा.
· लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें.
· इसके बाद अपना ईमेल एड्रेस दर्ज करें.
· इसके बाद आपको आपके ईमेल एड्रेस पर एक टेंपररी लॉगिन आईडी भेजी जाएगी.
· अब आपको इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा

READ MORE : https://बांग्लादेश में तख्तापलट: पीएम शेख हसीना ने भारत मे ली शरण, बहन के साथ हेलीकॉप्टर से पहुंचीं

अब वेबसाइट पर अन्य जरूरी केवाईसी जानकारियां भरें.
· इसके साथ ही आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को सबमिट करना होगा.
· जैसे ही एग्रीकल्चर प्रोडूस मार्केट कमेटी से आपको मंजूरी मिल जाएगी उसके बाद किसान ट्रेडिंग कर पाएंगे

Exit mobile version