ट्रेक्टर की चपेट में आकर किसान की मौत, खेत में हुआ दर्दनाक हादसा

कटनी। खेत में जुताई करते समय फंसे ट्रैक्टर को निकालने गया प्रौढ़ वाहन के पलटने से उसकी चपेट में आ गया। लोगों ने उसे मशक्कत करके बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार खमतरा थाना कुठला निवासी मुन्ना आदिवासी पिता गया आदिवासी 50 साल बुधवार की शाम को अपने खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान वाहन पलट गया और प्रौढ़ उसकी चपेट में आकर दब गया।

आसपास के लोगों ने दौड़कर वाहन के नीचे से घायल को बाहर निकाला और देर शाम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को स्वजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version