Site icon Yashbharat.com

आनंद महिंद्रा की ‘एक्सपायरी डेट’ पर फैन की भविष्यवाणी, अरबपति ने दिया ‘वारंटी’ वाला मजेदार जवाब

आनंद महिंद्रा की 'एक्सपायरी डेट' पर फैन की भविष्यवाणी, अरबपति ने दिया 'वारंटी' वाला मजेदार जवाब

आनंद महिंद्रा की 'एक्सपायरी डेट' पर फैन की भविष्यवाणी, अरबपति ने दिया 'वारंटी' वाला मजेदार जवाब

आनंद महिंद्रा की ‘एक्सपायरी डेट’ पर फैन की भविष्यवाणी, अरबपति ने दिया ‘वारंटी’ वाला मजेदार जवाब

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अपने हाजिरजवाबी और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्स (ट्विटर) पर एक फैन द्वारा उनकी उम्र को लेकर की गई भविष्यवाणी पर आनंद महिंद्रा के जवाब ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।

फैन का अनोखा कमेंट: 20 साल में आप नहीं रहेंगे…

एक्स यूजर प्रणेश नायडू (@praneshbuilds) ने आनंद महिंद्रा को ‘आनंद अंकल’ कहकर संबोधित किया और एक बेबाक पोस्ट लिखी,उन्होंने कहा कि महिंद्रा शायद अगले 20 वर्षों में इस दुनिया में न रहें।उन्होंने मांग रखी कि दुनिया से जाने से पहले वे महिंद्रा की कारों के लिए एक पावरफुल V8 और V10 इंजन तैयार कर जाएं।उन्होंने कल्पना जताई कि 500 हॉर्सपावर वाले स्मॉल ब्लॉक V8 इंजन से लैस स्कॉर्पियो कार देखना उनका सपना है।

आनंद महिंद्रा का ‘माइक ड्रॉप’ जवाब

फैन की इस सीधी टिप्पणी पर नाराज होने के बजाय आनंद महिंद्रा ने बेहद कूल अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने लिखा:

“प्रणेश, फैन होने के लिए शुक्रिया। लेकिन जिस आत्मविश्वास के साथ आपने मुझे 20 साल की एक्सपायरी डेट दे दी, उससे मैं थोड़ा घबरा गया हूं! मैं जानता हूं कि यह सम्मानजनक पारी होगी, लेकिन मैं इस धरती पर थोड़ा और रहना चाहता हूं। तो V8 इंजन पर चर्चा करने से पहले क्या आप मेरी वारंटी बढ़ा सकते हैं?”

सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

आनंद महिंद्रा का यह जवाब सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स ने उनकी विनम्रता और ह्यूमर की जमकर तारीफ की:

अपनी पॉजिटिव सोच और आम लोगों से जुड़ने की आदत के कारण आनंद महिंद्रा का यह ‘वारंटी वाला जवाब’ इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। आनंद महिंद्रा की ‘एक्सपायरी डेट’ पर फैन की भविष्यवाणी, अरबपति ने दिया ‘वारंटी’ वाला मजेदार जवाब

Exit mobile version