Site icon Yashbharat.com

आर्मी के रिटायर फौजी के घर से लाखों की चोरी,परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होनें परिवार गया था भाई के घर

IMG 20250627 WA0055

आर्मी के रिटायर फौजी के घर से लाखो की चोरी,परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होनें परिवार गया था भाई के घ

कटनी।। माधव नगर थाना अंतर्गत निवार चौकी इलाके के निवार मे सेवानिवृत्त फौजी धर्मराज गोस्वामी के घर में चोरों ने धावा बोलकर कमरों में रखे लाखो रुपये के जेवरात व हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी परिवार के लोगों को तब हुई जब परिवार कार्यक्रम मे शामिल होनें के बाद बापस लौटे.उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी को घटना से अवगत कराया गया। चोरों को लेकर सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी।
सेवानिवृत्त फौजी धर्मराज गोस्वामी निवासी
निवार रेलवे स्टेशन के पास ने बताया कि
26- को लगभग 10  बजे दिन मे घर के सभी लोग कार्यक्रम मे शामिल होनें के लिए तखला गए थे.निवार निवासी चौकी निवार थाना माधव नगर कल सुबह करीब 10  बजे यह अपने भाई के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. ततखला गांव कार्यक्रम बाद शाम को जब वह घर लौटे तो उनके घर के कमरों में दरवाजा का ताला टूटा मिला। परिवार के लोगों ने देखा कि कमरों में रखी अलमारी, लॉकर व बक्सों के ताले टूटे हैं। इसमें रखे करीब लाखो  रुपये के जेवरात व 30 हजार की नकदी गायब है। दिन में चोरों ने रैकी लगभग 12 से 1:00 बजे के बीच इस सुने मकान का ताला तोड़ दिया। निवार चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। कटनी शहर में एक बार फिर चोरों का आतंक लोगों के घरों में छाने लगा ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र में भी चोरी जैसी वारदात सामने आने लगी। जांच के दौरान चोरों के बारे में प्रथम दृष्टया सुराग नहीं लग सका है। जांच की जा रही है।

Exit mobile version