Sunday, May 24, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

Falta Re-poll Counting Live फलता में BJP को बंपर लीड, मैदान छोड़ने वाले TMC कैंडिडेट जहांगीर खान चौथे नम्बर पर

Falta Re-poll Counting Live:

फलता में बीजेपी उम्मीदवार देबांशु पांडा धीरे-धीरे जीत की ओर बढ़ रहे हैं. आयोग के अनुसार, अब तक चार राउंड की मतगणना हो चुकी है और बीजेपी प्रत्याशी 14, 093 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें कुल 25,438 वोट मिले हैं. जबकि CPIM उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी को 11,345 वोट मिले हैं. कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक को 2,996 वोट मिले हैं. तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान को 1,405 वोट मिले हैं.

बंगाल के फलता में हुई री-पोलिंग की मतगणना आज सुबह आठ बजे से जारी है. आयोग के अनुसार, अब तक चार राउंड की मतगणना हो चुकी है और बीजेपी प्रत्याशी 14, 093 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें कुल 25,438 वोट मिले हैं. जबकि TMC उम्मीदवार जहांगीर खान को 1,405 वोट मिले हैं.

Falta Election Results Live Updates: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को हुए पुनर्मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है. इस सीट पर री-पोलिंग से दो दिन पहले TMC प्रत्याशी जहांगीर खान ने पीछे हटने का एलान कर दिया था, जिससे पूरा माहौल बदल गया. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इसे उनका व्यक्तिगत फैसला बताया. वहीं, री-पोलिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी के लिए फलता में जीत काफी आसान बताई जा रही है.

21 मई को फलता में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ. शाम पांच बजे तक 86.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 29 अप्रैल को हुए पहले मतदान के मुकाबले थोड़ा कम था.

29 अप्रैल को हुए पहले चुनाव में ईवीएम में परफ्यूम (इत्र) जैसी चीजें और एडहेसिव टेप लगाने के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फलता में पुनर्मतदान का आदेश दिया था. चुनाव आयोग के निर्देश पर फलता में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. 285 मतदान केंद्रों पर 35 कंपनियों के केंद्रीय बल तैनात किए गए थे. पूरे दिन लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं.

बता दें कि अगर BJP फलता जीतती है तो उसकी 2026 विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या 207 हो जाएगी. क्योंकि बीजेपी ने चुनाव में 207 सीटों पर जीत दर्ज थी. हालांकि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों- नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी. अब उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम