जबलपुर एयरपोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी: आठ दिनों में दूसरी बार मिला फर्जी ईमेल

जबलपुर एयरपोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी: आठ दिनों में दूसरी बार मिला फर्जी ईमेल

जबलपुर एयरपोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी: आठ दिनों में दूसरी बार मिला फर्जी ईमेल।जबलपुर एयरपोर्ट को एक बार फिर आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार भी मेल के जरिए यह धमकी एयरपोर्ट प्रबंधन तक पहुंची। आठ दिन पहले भी ऐसी ही धमकी मिली थी, लेकिन जांच के बाद सबकुछ फर्जी निकला था।

जानकारी के अनुसार, रविवार को भेजे गए ईमेल में लिखा था कि पवित्र मोहर्रम ब्लास्ट, जबलपुर एयरपोर्ट में चार आरडीएक्स आधारित आइईडी रखा हुआ है। सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया जाए। इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने बीडीडीएस, पुलिस और सीआइएसएफ के जरिए पूरे एयरपोर्ट, विमानों और परिसर की जांच की।हालांकि जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला।

सोमवार को मामले की रिपोर्ट एयरपोर्ट प्रबंधन ने खमरिया थाने में दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट डायरेक्टर के ईमेल पर रविवार सुबह 8 बजकर 43 मिनट पर यह ईमेल पहुंचा था। ईमेल इमाम हुसैन अली नाम की आउटलुक आइडी से भेजा गया था। ईमेल मिलने के बाद एयरपोर्ट की बारीकी से जांच कराई गई। कहा जा रहा है कि इस तरह का ईमेल 41 एयरपोर्ट में भेजा गया है।

Exit mobile version