Site icon Yashbharat.com

दिल्ली में नकली CPVC पाइप फैक्ट्री का भंडाफोड़, रात में चलता था गोरखधंधा; मैनेजर गिरफ्तार

Screenshot 20250601 120258 Chrome

Delhi News:दिल्ली में नकली CPVC पाइप फैक्ट्री का भंडाफोड़, रात में चलता था गोरखधंधा; मैनेजर गिरफ्तार। दिल्ली में घर अपने सपनों का घर बनवाने के बावजूद अगर उसमें लीकेज की समस्या आ रही है तो एक बार चेक कर करें कि आपने कही नकली CPVC पाइप तो नहीं लगवा दिया है।

दिल्ली में नकली CPVC पाइप फैक्ट्री का भंडाफोड़, रात में चलता था गोरखधंधा; मैनेजर गिरफ्तार

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने नकली CPVC पाइप बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने इन पाइप पर ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली डाई और एक प्रिंटिंग मशीन को भी जब्त किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस कार्रवाई में कुल 6520 नकली पाइप और 1438 एल्बो बरामद किया है।

दिल्ली पुलिस द्वारा फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान आशीर्वाद, एस्ट्रल ,सुप्रीम और प्रिंस जैसी नामी ब्रांड के नाम पर तैयार किए की जा रही नकली पाइप को भारी मात्रा में बरामद किया है। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में मौजूद मैनेजर प्राभ दीप सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ BNS की धारा 318 और कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

किसी को शक न हो, इसलिए रात में संचालित होती थी फैक्ट्री

दिल्ली पुलिस के मुताबिक किसी को शक न हो इसलिए पकड़ा गया आरोपी रात के वक्त फैक्ट्री में नकली पाइप और अन्य सामान तैयार करवा रहा था। और इस फैक्ट्री में तैयार किया हुआ यह नकली माल आशीर्वाद, एस्ट्रल ,सुप्रीम जैसे ब्रांड्स के नाम को लगाकर बाजार में बेचा जा रहा था। फिलहाल अब दिल्ली पुलिस नकली माल बनाने वाली इस फैक्ट्री के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं इसकी जांच कर रही है। वहीं पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे गैंग के तार दिल्ली एनसीआर में कहां-कहां तक फैले हुए हैं और इसके साथ ही नकली बनाये जा रहे माल की आपूर्ति किन बाजारों में की जा रही थी।

दिल्ली में नकली CPVC पाइप फैक्ट्री का भंडाफोड़, रात में चलता था गोरखधंधा; मैनेजर गिरफ्तार

 

 

 

Exit mobile version