Fake नकली के लिए फिर चर्चित हुआ कटनी, कुठला पुलिस ने जप्त किया नकली टाटा नमक, हेयर ऑयल
Fake कटनी नकली के लिए पहले भी चर्चित रहा पर शासन प्रशासनकी सख्ती से स्थिति सुधरी अब एक बार फिर नकली खाद्य पदार्थ मिलने से फिर सम्भावना कि कटनी में रोजमर्रा की खाने पीने की चीज नकली या मिलावटी हैं। दरअसल आज कुठला पुलिस ने टाटा का नकली नमक, जेसमीन तेल कोकोनट हेयर ऑयल बड़ी मात्रा में बरामद किया। दो लोगों से यह सब बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ धाेखाधड़ी, कापीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए हिरासत में लिया गया है।
पुरैनी क्षेत्र में नकली नमक व हेयर आयल
कटनी की कुठला पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरैनी क्षेत्र में नकली नमक व हेयर आयल बनाया जा रहा है। जिसपर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कुठला थाना प्रभारी अरविंद जैन ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। पुरैनी बस्ती में जय लाल साहू के मकान में पुलिस ने नकली टाटा नमक के एक किलोग्राम के 1100 नग सीलबंद तैयार पैकेट जब्त किए। जिन्हें दूसरी कंपनी के बोरियों में रखा गया था। इसके अलावा पुलिस ने मौके से 90 एमएल की नकली जैसमिन कोकोनट हेयर आयल की प्लास्टिक की भरी हुई 1000 शीशी भी जब्त कीं। जिन्हें भरने के लिए इस्तेमाल किया गया तीन कुप्पी में बंसल कंपनी का साधारण तेल भी मौके से पुलिस ने जब्त किया।
स्थल से नमक व तेल जब्त करने के साथ ही टाटा कंपनी के नमक के 400 नग रैपर भी जब्त किए तो वहीं तेल की खाली 1500 प्लास्टिक की शीशियां, 23 हजार स्टीकर, तेल भरने के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री व सील करने की मशीन भी जब्त की है। कारखाने को जय लाल साहू 58 साल निवासी पुरैनी थाना कुठला और भांजा धनीराम साहू 25 साल निवासी पुरैनी चला रहा था।