Site icon Yashbharat.com

कटनी पुलिस का व्यापक कांबिंग गश्त अभियान,145 वारंटियों की गिरफ्तारी, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 14 चालकों पर धारा 185 के तहत कड़ी कार्रवाई

Picsart 25 12 14 17 35 18 595

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

कटनी पुलिस का व्यापक कांबिंग गश्त अभियान,145 वारंटियों की गिरफ्तारी, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 14 चालकों पर धारा 185 के तहत कड़ी कार्रवा

कटनी-जिला कटनी में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीओपी) के मार्गदर्शन में विशेष कांबिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। गश्त के दौरान की गई प्रमुख कार्रवाई में स्थायी वारंटी – विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी कुल 23 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी वारंटी – कांबिंग गश्त के दौरान विभिन्न प्रकरणों में जारी 82 गिरफ्तारी वारंटियों की तामील कर गिरफ्तारी की गई।

गुंडा चेकिंग– अपराधियों के घर जाकर कुल 36 गुंडा चेक किए गए। निगरानी बदमाश* – अचानक दबिश देकर 36 निगरानी बदमाशों के घर जाकर चेकिंग की गई। अवैध शराब – अवैध शराब परिवहन/विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 30 आबकारी प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जमानती वारंट* – गश्त के दौरान 59 जमानती वारंट तामील किए गए। समंस – 61 समंस की तामील की गई। मोटर व्हीकल एक्ट – रात्रिकालीन वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 14 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 185 एम.वी. एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई। जुआ/सट्टा अधिनियम – जुआ खेलते पाए जाने पर 06 प्रकरण दर्ज किए गए। धारा 170 बीएनएसएस – परिशांति भंग करने पर 15 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। धारा 126/135 बीएनएसएस – परिशांति बनाए रखने हेतु 176 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। धारा 129 बीएनएसएस – परिशांति कायम रखने हेतु 26 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

कटनी पुलिस द्वारा इस प्रकार के सघन अभियान निरंतर जारी रहेंगे, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Exit mobile version