Site icon Yashbharat.com

कटनी पुलिस का व्यापक अभियान – 166 वारंटियों व अपराधियों की गिरफ्तारी, सड़क सुरक्षा हेतु शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 15 चालकों पर धारा 185 के तहत कड़ी कार्रवाई”

Picsart 25 12 02 17 32 01 382 scaled

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

कटनी पुलिस का व्यापक अभियान – 166 वारंटियों व अपराधियों की गिरफ्तारी, सड़क सुरक्षा हेतु शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 15 चालकों पर धारा 185 के तहत कड़ी कार्रवाई

कटनी- जिला कटनी में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन में विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया।

गश्त के दौरान प्रमुख कार्रवाई

स्थाई वारंटी- कटनी पुलिस द्वारा काम्बिग गस्त अभियान में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणों के जारी कुल 34 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तारी वारंटी – काम्बिग गस्त के दौरान विभिन्न न्यायालय द्वारा जारी विभिन्न प्रकरणों के 86 वारंटी गिरफ्तार किए गए।

गुंडा चेकिंग* – पुलिस द्वारा अपराधियों के घर जाकर कुल 70 गुंडा चेक किए गए।

निगरानी बदमाश – कटनी पुलिस द्वारा अचानक दबिश देकर निगरानी बदमाशों के घर जाकर 70 निगरानी बदमाश चेक किए गए

अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर प्रतिबंध लगाने हेतु कटनी पुलिस ने कमिंग गस्त के दौरान कुल 36 आबकारी के प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना में लिए गए।

जमानती वारंट-कटनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए संमंस व 63 जमानती वारंट गस्त के दौरान तामील किए गए।

समंस*- कटनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 100 संमंस गस्त के दौरान तामील किए गए।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हुई कार्यवाही – कटनी पुलिस द्वारा रात्रि में वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत कटनी पुलिस द्वारा 15 व्यक्तियो पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत सख्त कार्यवाही की गई। जुआ अधिनियम -* जुआ खेलते पाये जाने पर जुआड़ियो के विरूद्ध 05 प्रकरण कायम किये गये। आर्म्स एक्ट- 01 आरोपी के पास अवैध हथियार पाए जाने पर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किया गया । धारा 170 बीएनएसएस की कार्यवाही परिशांति भंग करना पाये जाने पर अलग-अलग स्थानों पर 09 आरोपियों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी lधारा 126,135 बीएनएसएस की कार्यवाही -* परिशांति कायम रखने हेतु 102 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126,135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। धारा 129 बीएनएसएस की कार्यवाही -* परिशांति कायम रखने हेतु 21 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version