स्मैक पीने से मना करना पड़ा महंगा, नाराज युवकों ने 14 लोगों पर फेंका तेजाब; 7 की हालत नाजुक

स्मैक पीने से मना करना पड़ा महंगा, नाराज युवकों ने 14 लोगों पर फेंका तेजाब; 7 की हालत नाजुक

स्मैक पीने से मना करना पड़ा महंगा, नाराज युवकों ने 14 लोगों पर फेंका तेजाब; 7 की हालत नाजुक। बिहार के अररिया जिले में स्मैक पीने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. यहां कुछ युवकों ने गांववालों पर तेजाब से हमला कर दिया. इस हमले में करीब 14 लोग झुलस गए, जिनमें से सात की हालत गंभीर है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है।स्मैक पीने से मना करना पड़ा महंगा, नाराज युवकों ने 14 लोगों पर फेंका तेजाब; 7 की हालत नाजुक

PM Modi MP Visit: धार से दिया स्वदेशी का संदेश, बोले– त्योहारों में देशी सामान खरीदें, दुकानों पर लगाएं ‘गर्व से कहो, ये स्वदेशी है

बिहार के अररिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां स्मैक पीने से मना करने पर विवाद हो गया. इसके चलते कुछ युवाओं ने गांव के लोगों पर तेजाब से हमला कर दिया. इस पूरे मामले में करीब 14 लोगों के ऊपर तेजाब से हमला किया गया. जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी मिलते मौके पर पहुची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी और जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक मामला आरएस थाना क्षेत्र के मटियारी गांव की है. यहां के रहने वाले निवासी सुरेंद्र शाह का बेटा अपने कुछ अन्य साथियों के साथ कुछ युवक रंजीत यादव के घर पर स्मैक पी रहे थे. इसी दौरान रंजीत अपने घर पहुंच गए उन्होंने उनको नशे करते देखा. तो उन्होंने स्मैक सेवन कर रहे सभी युवकों को इसके बारे में समझाया और उसके बाद से वहां से चले गए।

नशेबाज युवक हुए नाराज

इसके बाद स्मैक सेवन करने वाले भी अपने घर लौट गए. इधर गांव के लोगों का कहना था कि रंजीत यादव के द्वारा नशेबाजों को समझाएं जाने की बात उन लोगों को बुरी लगी. इसके चलते युवाओं के ग्रुप के ही एक युवक ने रंजीत यादव के भांजे की साइकिल को तोड़ दी. जब गांव के लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे।

गांववालों पर एसिड अटैक

गांव की लोगों को की माने तो इसी दौरान स्मैक का सेवन करने वाले सुरेंद्र शाह के बेटे महेश शाह और कुछ अन्य युवाओं ने इकट्ठा हो गए. उन लोगों ने गांववालों पर तेजाब से हमला कर दिया. इस हम तेजाब से किए गए इस हमले में एक दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए. इनमें से सात लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. तेजाब फेंके जाने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया।

6 आरोपी गिरफ्तार

इधर घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार और आरएस थाना अध्यक्ष के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने मामले की जानकारी ली. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है. गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही। स्मैक पीने से मना करना पड़ा महंगा, नाराज युवकों ने 14 लोगों पर फेंका तेजाब; 7 की हालत नाजुक

Exit mobile version