Thursday, May 14, 2026
Latest

Exit Poll चुनावी नतीजों को लेकर कयासबाजी, फलौदी सट्टा बाजार का सबसे बड़ा दावा

Exit Poll चुनावी नतीजों को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। अलग-अलग जगहों के सट्टा बाजार अपने-अपने दावे कर रहे हैं। इस बीच राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने भी बड़ी भविष्यवाणी की है। दरअसल फलोदी सट्टा बाजार ने देश में भाजपा के 300-302 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।

वहीं कांग्रेस को 55 से 65 सीटें मिलने का आकलन है। इस बीच फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस का खाता खुलने वाला है। दरअसल बाजार के अनुसार राजस्थान में बीजेपी के 19-20 सीटें जीतने का दावा किया जा रहा है। अन्य सीटें कांग्रेस गठबंधन के खाते में जाने का अनुमान है।

फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार राजस्थान के चूरू में कांग्रेस, सीकर में बीजेपी, झुंझुनूं में कांग्रेस, जोधपुर में भाजपा, बीकानेर में बीजेपी, जालोर में बीजेपी, कोटा में बीजेपी, जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर बीजेपी, बाड़मेर सीट पर कांग्रेस, बांसवाड़ा सीट पर बीजेपी, नागौर सीट पर आरएलपी और गंगानगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने का आकलन किया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया था कि बीजेपी 400 पार यानि 400 से अधिक सीटें जीतेगी। भारतीय जनता पार्टी ने देश में 370 और राम मंदिर के निर्माण के कारण यह दावा किया था। फलोदी सट्टा बाजार की माने तो पहले चरण में 12 में से करीब 9-10 सीटों पर भाजपा के खाते में जा सकती है, जबकि 2-3 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रह सकता है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम