EXIT POLL में फिर एक बार मोदी सरकार, NDA 300 पार, कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार

नई दिल्ली, Lok Sabha elections 2019 के Exit Polls के रुझानों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया जा रहा है। वहीं यूपीए को 150 से कम सीटों पर सिमटता दिखाया जा रहा है। Exit Polls के रुझान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह के दावों को सही साबित करते नजर आ रहे हैं। Lok Sabha Election 2019 के तहत सातवें चरण के मतदान में 60 फीसद से ज्‍यादा मतदान हुआ है। इसके साथ ही करीब डेढ़ महीने से चली आ रही चुनावी प्रक्रिया पर विराम लग गया है। मतदान खत्म होते ही Exit Polls के रुझान आने शुरू हो गए। बता दें कि चुनाव परिणाम तो 23 मई को ही आएंगे, लेकिन Exit Polls से भावी सरकार की एक तस्वीर तो बनती दिखती ही है…

Lok Sabha Exit Polls 2019 Live Update:

-एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में एनडीए को 48 में से 34 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। यहां भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। इसके अलावा कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 14 सीटें मिलने के अनुमान हैं।

Exit mobile version