इंदौर। भय्यू महाराज आत्महत्या केस में पुलिस 85 प्रतिशत जांच पूर्ण कर चुकी है। इसमें आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह ही सामने आया है। पुलिस आर्थिक स्थिति की भी छानबीन कर रही है। इसके लिए सीए को तलब किया गया है। भय्यू महाराज की कॉल डिटेल में भी सीए के नंबर मिले थे।
डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक भय्यू महाराज ने गत मंगलवार को सिल्वर स्प्रिंग्स स्थित निवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि महाराज की आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी थी। कुछ दिन पूर्व 10 लाख रुपए का कर्ज भी लिया था। उन्होंने 20 लाख रुपए में ऑडी कार का सौदा भी किया था।
बेटी कुहू के लिए खरीदी मस्टैंग कार बेचने का प्रयास कर रहे थे। बेटी को लंदन भेजने के लिए आने वाले खर्च को लेकर भी चिंतित थे। मकान और कारों की किस्तें भी भरना पड़ती थीं। इन सब बातों की छानबीन भी की जा रही है। पुलिस ने सीए प्रमोद चोपड़ा (शिक्षक नगर) को तलब किया है। चोपड़ा ने पुलिस को फोन पर बताया कि वे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने राजस्थान आए हैं। पांच दिन बाद पुलिस के समक्ष पेश होंगे।
सेवादारों की पत्नियों के भी होंगे बयान
जांच अधिकारी मनोज रत्नाकर (सीएसपी) के मुताबिक अभी तक सेवादार, नौकर, ड्राइवर, परिजन व वकील से पूछताछ हुई है। पुलिस उन सेवादारों की पत्नियों से भी पूछताछ करेगी जो बंगले पर आती-जाती थीं। कुछ महिलाएं कुहू और डॉ. आयुषी के संपर्क में थीं। उनसे भी अंदरूनी विवाद की जानकारी ली जाएगी।
बंगले में हुआ नाट्य रूपांतरण
पुलिस और फॉरेंसिक अफसरों की टीम ने सिल्वर स्प्रिंग्स वाले बंगले में दोबारा छानबीन की है। टीम ने घटना का नाट्य रूपांतरण भी किया। जिस बींस बैग पर बैठकर गोली मारी गई थी, उस जगह पड़ताल में पता चला कि गोली आरपार निकली और दीवार से टकराकर फर्श पर गिरी थी। पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट भी मिल चुकी है। फिर भी जांच के लिए बिसरा सागर लैब भेजा गया है।
केस डायरी : 7 दिन की जांच, 20 लोगों से पूछताछ
– तेजाजी नगर पुलिस ने सात दिन की जांच के दौरान 20 से ज्यादा लोगों के बयान लिए हैं।
– मंगलवार को सुसाइड नोट की जांच के लिए हैंड राइटिंग के नमूने जुटाकर एक्सपर्ट को भेज दिए।
– जिस रिवॉल्वर से गोली मारी, उसकी जांच करवाई जा रही है।
– जिस रूम में गोली मारी, उसका मौका नक्शा तैयार किया गया।
-
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं अग्निशमन की रहेगी विशेष व्यवस्था -
बारिश की संभावना पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट,जलजमाव एवं वर्षाजनित समस्याओं की सूचना 07622-231772 पर दें -
सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरों ने मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन -
चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव -
जन्माष्टमी को लेकर पुलिस ने संभाली सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमान -
शासकीय सेवा से मुक्त हुआ हूं, कर्मचारी हितों की सेवा से नहीं : सरमन तिवारी,सेवा-सम्मान एवं आत्मीय मिलन समारोह में कर्मचारी हितों के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प -
तिलक महाविद्यालय में बलराम जयंती पर कृषि आधारित संगोष्ठी आयोजित, विद्यार्थियों ने जाना भगवान बलराम का व्यक्तित्व एवं कृतित्व -
धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक को रंगनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार -
शासकीय कन्या महाविद्यालय में बलराम जयंती पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित -
जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर ने किया मैदानी निरीक्षण,रामकृष्ण परमहंस वार्ड के निर्मल धाम एवं मंगल नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर नागरिकों से किया सीधा संवाद, -
ज्वेलरी दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवर चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार,ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 1.52 लाख रुपये के सोने के जेवर बरामद -
राजस्व अधिकारी ने राजस्व वसूली की प्रगति की, की समीक्षा,संपत्तिकर एवं जलकर वसूली में तेजी लाने के साथ बकायादारों से प्रभावी संपर्क के दिए निर्देश -
पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, हड़ताल अवधि का वेतन देने समेत विभिन्न मांगें उठाईं -
50 प्रतिशत छूट के बाद भी जलकर जमा नहीं करने पर 8 उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदित -
हरछठ पर्व की पूजन कर संतान की लंबी आयु के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत -
प्रो. उर्मिला दुबे की सेवानिवृत्ति पर तिलक महाविद्यालय में भावभीनी विदाई,शैक्षणिक योगदान और आत्मीय व्यवहार को किया याद, स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की दी शुभकामनाएं -
सहारा प्राइम सिटी को उपभोक्ता आयोग का झटका, बुकिंग राशि 9% ब्याज सहित लौटाने के आदेश,ध्रुव माहेश्वरी के पक्ष में फैसला,सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार का माना दोषी -
पीएम स्वनिधि योजना के तहत 01 से 30 सितंबर तक आयोजित होगा ‘लोक कल्याण मेला,पथ विक्रेताओं को ऋण सुविधा, डिजिटल लेन-देन, क्रेडिट कार्ड एवं विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर रहेगा विशेष जोर -
जलकर बकायेदारों के लिए राहत का सुनहरा अवसर, सोमवार को 232 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ,50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने अब केवल 9 दिन शेष, अंतिम तिथि 10 सितंबर,बकायेदारों के नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई जारी -
पेंशन हितग्राहियों के डिजिटल प्रमाणन कार्य को गति देने उपायुक्त श्री गुप्ता ने की समीक्षा,87 प्रतिशत डीएलसी कार्य पूर्ण, शेष हितग्राहियों का शीघ्र डिजिटल प्रमाणन कराने के निर्देश
