इंदौर। भय्यू महाराज के जीवन में उसी दिन से कलह ने घर बना लिया था, जिस दिन डॉ. आयुषी ने विवाह किया था। दूसरी पत्नी ने पहले उन्हें घर वालों से दूर करना शुरू किया। फिर आश्रम में भाई और चाचा की एंट्री करवा दी।कुहू से दूरी बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। प्रॉपर्टी और कैश पर भी नजरें गड़ा ली। ये आरोप भय्यू महाराज के कथित सेवादार ने लगाए हैं। उसने 11 पन्नों का गुप्त पत्र भेजा है, जिसमें आश्रम और परिवार की गोपनीय बातों का उल्लेख है। डीआईजी ने पत्र की सच्चाई जांचने का आदेश दिया है।

डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के पास गुरुवार को एक पत्र पहुंचा, जिसमें लिखा था कि वह भय्यू महाराज का विश्वसनीय सेवादार है लेकिन मौत के भय से नाम उजागर करना मुमकिन नहीं है। वह महाराज की मौत का राज जानता है और जिम्मेदार को सजा भी दिलवाना चाहता है। गुप्त सेवादार के मुताबिक भय्यू महाराज पिछले दो साल से मानसिक तनाव में थे। डॉ. आयुषी से शादी के बाद वे अकेला महसूस करने लगे थे। उनकी दूसरी पत्नी ने निगरानी करना शुरू कर दिया था। वह आश्रम और घरों में होने वाली बैठकों की जानकारी लेने लगी थी। महाराज से जुड़े हर व्यक्ति और उनके पास आने वालों का हिसाब सेवादार और नौकरों से रखने लगी थी।
वह महाराज की पहली पत्नी माधवी के बारे में चर्चा करने पर भड़क जाती थी। घर में लगी उसकी तस्वीरों को हटवा दिया था। उन्होंने कुहू से बात करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। महाराज को कई बार करीबियों से छुपकर बातें करना पड़ती थी। डॉ.आयुषी ने मां रानी और पिता अतुल शर्मा को इंदौर बुलाया और सिल्वर स्प्रिंग फेज-2 में मकान दिलवा दिया। भाई अभिनव और चाचा उमेश शर्मा को आश्रम में काम पर लगवा दिया। उमेश तो आश्रम से 50 हजार रुपए महीना वेतन भी लेने लगा था। पत्र में यह भी लिखा है कि डॉ. आयुषी महाराज की प्रॉपर्टी (आश्रम और बंगले) हथियाना चाहती थी। इन सब वजहों से महाराज तनाव में रहने लगे। घर के माहौल के कारण उनकी बहनों और बहनोइयों ने आना बंद कर दिया। तनाव इतना बढ़ा की महाराज को आत्महत्या करना पड़ी।
गोली की आवाज क्यों नहीं सुनाई दी –
गुप्त सेवादार ने लिखा है कि घटना के कुछ देर पहले डॉ. आयुषी घर से कॉलेज गई थी लेकिन ऐनवक्त पर लौट आई। उस वक्त घर में कई सेवादार मौजूद थे लेकिन किसी ने भी गोली की आवाज नहीं सुनी। पत्र में घर और आश्रम की अंदरूनी बातों का जिक्र किया गया है। इससे यह बात स्पष्ट है कि पत्र लिखने वाला महाराज का करीबी या आश्रम व घर से जुड़ा व्यक्ति ही है।
तथ्यों की जांच होगी –
पत्र गोपनीय और गुमनाम है। फिर भी उसमें लिखे तथ्यों की सच्चाई जांचने का आदेश दिया है।
– हरिनारायणचारी मिश्र, डीआईजी
आश्रम और घर से जुड़े बहुत सारे लोग हैं जो घर बिगाड़ने की फिराक में हैं। पत्र लिखने वाला भी घर का व्यक्ति है। वह नहीं चाहता कि सब कुछ सामान्य हो। पत्र में लिखी बातों में जरा भी सच्चाई नहीं है।
– रानी शर्मा, डॉ. आयुषी की मां
मैंने करीब 30 लोगों के बयान लिए हैं लेकिन किसी ने इस तरह के आरोप नहीं लगाए।
– मनोज रत्नाकर, सीएसपी व जांच अधिकारी
-
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं अग्निशमन की रहेगी विशेष व्यवस्था -
बारिश की संभावना पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट,जलजमाव एवं वर्षाजनित समस्याओं की सूचना 07622-231772 पर दें -
सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरों ने मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन -
चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव -
जन्माष्टमी को लेकर पुलिस ने संभाली सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमान -
शासकीय सेवा से मुक्त हुआ हूं, कर्मचारी हितों की सेवा से नहीं : सरमन तिवारी,सेवा-सम्मान एवं आत्मीय मिलन समारोह में कर्मचारी हितों के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प -
तिलक महाविद्यालय में बलराम जयंती पर कृषि आधारित संगोष्ठी आयोजित, विद्यार्थियों ने जाना भगवान बलराम का व्यक्तित्व एवं कृतित्व -
धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक को रंगनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार -
शासकीय कन्या महाविद्यालय में बलराम जयंती पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित -
जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर ने किया मैदानी निरीक्षण,रामकृष्ण परमहंस वार्ड के निर्मल धाम एवं मंगल नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर नागरिकों से किया सीधा संवाद, -
ज्वेलरी दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवर चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार,ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 1.52 लाख रुपये के सोने के जेवर बरामद -
राजस्व अधिकारी ने राजस्व वसूली की प्रगति की, की समीक्षा,संपत्तिकर एवं जलकर वसूली में तेजी लाने के साथ बकायादारों से प्रभावी संपर्क के दिए निर्देश -
पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, हड़ताल अवधि का वेतन देने समेत विभिन्न मांगें उठाईं -
50 प्रतिशत छूट के बाद भी जलकर जमा नहीं करने पर 8 उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदित -
हरछठ पर्व की पूजन कर संतान की लंबी आयु के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत -
प्रो. उर्मिला दुबे की सेवानिवृत्ति पर तिलक महाविद्यालय में भावभीनी विदाई,शैक्षणिक योगदान और आत्मीय व्यवहार को किया याद, स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की दी शुभकामनाएं -
सहारा प्राइम सिटी को उपभोक्ता आयोग का झटका, बुकिंग राशि 9% ब्याज सहित लौटाने के आदेश,ध्रुव माहेश्वरी के पक्ष में फैसला,सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार का माना दोषी -
पीएम स्वनिधि योजना के तहत 01 से 30 सितंबर तक आयोजित होगा ‘लोक कल्याण मेला,पथ विक्रेताओं को ऋण सुविधा, डिजिटल लेन-देन, क्रेडिट कार्ड एवं विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर रहेगा विशेष जोर -
जलकर बकायेदारों के लिए राहत का सुनहरा अवसर, सोमवार को 232 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ,50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने अब केवल 9 दिन शेष, अंतिम तिथि 10 सितंबर,बकायेदारों के नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई जारी -
पेंशन हितग्राहियों के डिजिटल प्रमाणन कार्य को गति देने उपायुक्त श्री गुप्ता ने की समीक्षा,87 प्रतिशत डीएलसी कार्य पूर्ण, शेष हितग्राहियों का शीघ्र डिजिटल प्रमाणन कराने के निर्देश
