Latest

Exclusive: जम्‍मू कश्‍मीर के लोगों को केंद्र द्वारा थोपा लगता है अनुच्‍छेद 370 को खत्‍म करने का फैसला

नई दिल्‍ली।भारतीय संसद के उच्‍च सदन राज्‍य से हाल ही में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पीडीपी नेता मीर मोहम्‍मद फयाज ने कहा है कि जब पीएम नरेंद्र मोदी जम्‍मू कश्‍मीर के विकास की बात करते हैं तो अच्‍छा लगता है।

उन्‍होंने हर वक्‍त ही इस बात को दोहरा है कि राज्‍य का विकास तेज गति से होना चाहिए। उन्‍होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी इस बात से बखूबी वाकिफ हैं कि बीते कई सालों से राज्‍य विकास की पटरी से पूरी तरह से उतर गया है।

अब इसमें तेजी लाई जानी चाहिए। बतौर पीएम वो राज्‍य की और वहां के विकास को लेकर गंभीर दिखाई देते हैं जो एक अच्‍छी बात है।

अच्‍छा होता विचार विमर्श कर लिया होता 

दैनिक जागरण से बात करते हुए उन्‍होंने केंद्र से अपनी नाराजगी जताते हुए ये भी कहा कि कुछ फैसले केंद्र के ऐसे रहे जो राज्‍य के लोगों के हित में नहीं थे। उनका कहना था कि सरकार ने जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को एकाएक खत्‍म कर दिया जो कि गलत था। इस बारे में सरकार ने किसी को भरोसे में नहीं लिया। अच्‍छा होता कि केंद्र इस बार में जम्‍मू कश्‍मीर के नेताओं से विचार विमर्श कर लेता। 4 अगस्‍त 2019 को एकाएक राज्‍य में इंटरनेट समेत दूसरी चीजों को बंद कर दिया गया। 5 अगस्‍त 2019 को हां से अनुच्‍छेद 370 के खात्‍मे की घोषणा कर दी गई। इस फैसले से राज्‍य की जनता को ऐसा लगा कि ये फैसला उनके ऊपर जबरदस्‍ती से थोपा गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम