जबलपुर। कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या को लेकर शहर में इस बात की अब चर्चा जोरों पर होने लगी है कि जब शुरुआती दौर में यह माना जा रहा था जबलपुर जल्द ही कोरोना वायरस से मुक्त हो जाएगा ।
लेकिन आज हालात ऐसे हो गए हैं कि कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 700 से ऊपर पहुंच गई है।
लोगों का मानना है कि शुरुआती दौर में अधिकारियों में आपस में तालमेल था जिसके तहत सब अपनी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे थे l
जिनको कोरोना वायरस से दो दो हाथ करने की जिम्मेदारी दी गई थी उन्होंने उसे बखूबी भी निभाई। तभी अचानक एक महत्वपूर्ण विभाग के मुखिया के तबादले होने से कुछ सामंजस बन गया l
जिनको जानकारी थी उन्हें फील्ड से अलग करके लूप लाइन में डाल दिया l यह भी एक कारण है जिसके कारण कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है l
लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ऐसा विभाग है जहां सब पढ़े लिखे लोग हैं और लोगों उन्हें देवता मानते हैं, पर एक जानकार जो काफी गहराई तक कोरोनावायरस से निपटने माहिर हो गया था।
उसका तबादला एकाएक संकट का कारण तो नहीं बना गया ।
बहरहाल जो भी हो पर शहरवासी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है lस्वास्थ्य विभाग काम कर रहा हैं, सभी कर्मचारी मेहनत से जुटे हैं और अपने अनुभव का भरपूर उपयोग कर रहे हैं लेकिन जिसने कोरोना आने के पहले तैयारी की थी वो अब घर पर है……
यह शहर की विडंबना ही तो हैl

