आबकारी विभाग की कार्रवाई: बड़वारा सहित इन क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब की बरामद
आबकारी विभाग की कार्रवाई: बड़वारा सहित इन क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब की बरामद
आबकारी विभाग की कार्रवाई: बड़वारा सहित इना क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब बरामद की। जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय और निर्माण की रोकथाम हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जा सिलसिला निरंतर जारी है।
इसी क्रम में विगत 15 एवं 17 मई को प्राप्त सूचना के आधार पर जिला आबकारी अधिकारी आर के बघेल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त प्रभारी बड़वारा, विजयराघवगढ, कटनी क्रमांक 02, कटनी क्रमांक 03 द्वारा ग्राम हरतला, डोकरिया , करेला, सलैया कुहारी, बडारी, कैलवारा, खरखरी, रामपुर खिरहनी, एवं रोशन नगर में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के यहां संयुक्त रूप से दबिश दी गई।
दबिश के दौरान आबकारी विभाग की टीम द्वारा 1.5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 163 पाव देशी मदिरा मौके पर जब्त की गई जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 14 हजार रूपये है। दबिश की कार्यवाही के दौरान कुल 9 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत पंजीबद्ध किये गए।
उपरोक्त कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी, आबकारी उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार शुक्ला, राजेश गौटिया, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, देवेन्द्र प्यासी सम्मिलित रहे। जिला आबकारी अधिकारी श्री बघेल ने बताया कि अवैध मदिरा के संग्रहण परिवहन विक्रय निर्माण रोकथाम हेतु जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।