katniमध्यप्रदेश

सेवानिवृत्ति पर भावुक हुआ उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर परिवार, एम. किड़ो को दी भावभीनी विदाई विद्यालय परिवार एवं लघु वेतन कर्मचारी संघ ने सम्मानित कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

सेवानिवृत्ति पर भावुक हुआ उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर परिवार, एम. किड़ो को दी भावभीनी विदाई

विद्यालय परिवार एवं लघु वेतन कर्मचारी संघ ने सम्मानित कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए

 

कटनी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में शनिवार, 31 अगस्त को विद्यालय के प्राचार्य श्री एम. किड़ो के सेवानिवृत्ति अवसर पर भव्य एवं भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय परिवार के साथ मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ एवं लिपिक संघ द्वारा श्री किड़ो को फूलमाला, पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों ने श्री एम. किड़ो के सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान, कर्तव्यनिष्ठा एवं सहज व्यक्तित्व की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनका सेवाकाल विद्यालय परिवार के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। ज्ञान, अनुशासन, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण उनके व्यक्तित्व ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच विशेष सम्मान स्थापित किया।

विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों एवं विकास कार्यों में उनके योगदान को भी याद किया गया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार एवं जिम्मेदारी का महत्व सीखने का अवसर मिला।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से कहा गया कि सेवा से सेवानिवृत्ति हुई है, लेकिन यादों और सम्मान से नहीं। श्री किड़ो का योगदान और उनकी छाप विद्यालय परिवार के दिलों में हमेशा बनी रहेगी। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्राचार्य श्री आलोक पाठक, श्रीमती कल्पना मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी एवं मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें संध्या बेन, रामपद तिवारी, रमेश सिंह, समिधा त्रिपाठी, रामवती तुड़हा, डॉ. परवीन खान, वर्षा गौतम, रूबी भोजक, सपना मिश्रा, नेहा, राजीव रंजन, विक्रम, असीम, आभा गौतम, नेहा सोनी, रानी बरकड़े, शैलेंद्र पटेल, शेखर पाठक, शैलबाला मैथ्यूज, रामसिंह बागरी, विजय कर, विनीत, उमेश लोधी, जग्गू सिंह, हर्षिता परोहा, तृप्ति परोहा, विवेक तिवारी, मनोज श्रीवास, अजीमुद्दीन शाह, निधि ठाकुर, अखिलेश कुमारी, मनीषा चौधरी, अनूप पांडेय, नारायण मिश्रा, अश्विनी विश्वकर्मा, दीपक श्रीवास्तव, रोहित बर्मन, प्रदीप रजक, रामेश्वर बर्मन, विजय कोल, अमर बर्मन, राजेंद्र, कमलेश बर्मन, सुभाष महोबिया, बीडी बाजपेई सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Back to top button