25 वीं महाराज माधवराव सिंधिया स्मृति हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सायना के अभिजीत का उत्कृष्ट प्रदर्शन,द सिंधिया स्कूल ग्वालियर में आयोजित हुई प्रतियोगिता

IMG 20261008 WA0063

25 वीं महाराज माधवराव सिंधिया स्मृति हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सायना के अभिजीत का उत्कृष्ट प्रदर्शन,द सिंधिया स्कूल ग्वालियर में आयोजित हुई प्रतियोगित

कटनी-महाराज माधवराव सिंधिया की स्मृति में ’द सिंधिया स्कूल’ ग्वालियर में राष्ट्रीय स्तर की हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सायना के हिन्दी शिक्षक दिलीप कुमार झा के मार्गदर्शन में सायना के तीन प्रतिभागी सागर मिश्रा, अभिजीत तिवारी और समर्थ गुप्ता ने भाग लेते हुए आक्सफोर्ड, टर्न-कोर्ट और कैंब्रिज पद्धति से तर्क देते हुए अपने विचार साझा किए। जिसमें छात्र अभिजीत तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिवाद में प्रथम स्थान प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब जीता । साथ ही ’सुनो कहानी’ प्रतियोगिता में द्वितीय एवं ’बुनो कहानी’ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्था का मान बढ़ाया है। छात्र की इस सफलता पर प्राचार्य डॉ आदित्य कुमार शर्मा ने प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थी के अभिव्यक्ति व चिंतन कौशल को प्रदर्शित करने के साथ उसके आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। बच्चों को अभिभावकों सहित समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएँ दी हैं।