Site icon Yashbharat.com

छत्तीसगढ़ में एडीईओ के 200 पदों पर भर्ती, 15 जून को आयोजित होगी परीक्षा

school

छत्तीसगढ़ में एडीईओ के 200 पदों पर भर्ती, 15 जून को आयोजित होगी परीक्षा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। 200 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में एडीईओ के 200 पदों पर भर्ती, 15 जून को आयोजित होगी परीक्षा

आयु की गणना एक जनवरी 2025 के संदर्भ में की जाएगी। इस भर्ती के लिए पिछले वर्ष विकास आयुक्त कार्यालय से प्रस्ताव बनाया गया था। भर्ती विकास आयुक्त कार्यालय छत्तीसगढ़ के अंतर्गत होगी।

कई विभागों में होनी है भर्ती

इस वर्ष व्यापमं की तरफ अलग-अलग विभागों के लिए 20 से ज्यादा भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) में 128 पदों पर सब इंजीनियर की भर्ती होगी। इसके लिए पिछले दिनों व्यापमं की ओर से आवेदन मंगाए गए थे।

करीब 25 हजार आवेदन मिले हैं। आने वाले दिनों में लोक निर्माण विभाग सब इंजीनियर भर्ती, जल संसाधन विभाग सब इंजीनियर भर्ती, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत स्टाफ नर्स आदि की भर्ती आएगी।

100 अंकों की होगी परीक्षा

एडीईओ भर्ती के लिए परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न एक-एक अंक के होंगे। परीक्षा में अभिप्राप्त अंकों का 85 प्रतिशत वेटेज देते हुए मेरिट सूची तैयार की जाएगी। शेष 15 अंक उन अभ्यर्थियों को दी जाएगी, जिन्होंने ग्रामीण विकास में पीजी की डिग्री या डिप्लोमा किया हो।

परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी। इसमें सामान्य अध्ययन, छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन, ग्रामीण विकास की योजनाएं एवं पंचायती राज और सामान्य हिंदी जैसे वर्ण विचार, स्वर, व्यंजन, अक्षर, वर्तनी, मुहावरे आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे।

 

 

 

 

Exit mobile version