Site icon Yashbharat.com

भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़े जरूरी अपडेट्स..

Air Strike Oration Sindoore: भारत ने 105 आतंकियों को किया ढेर, जैश-लश्कर के 7 और हिज्बुल के 2 ठिकाने तबाह

भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़े जरूरी अपडेट्स..

पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे बताया कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के शहरों को भी निशाना बनाया। इस दौरान अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गई थीं। इन्हें भी नाकाम कर दिया गया।

  • पाकिस्तान की तरफ से आरएसपुरा सेक्टर में भारी शेलिंग हो रही है। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कुपवाड़ा और बारामूला में भारी फायरिंग हो रही है। भारतीय सेना जवाब दे रही है।
  • सतवारी, सांबा, आरएस पुरा सेक्टर और अरनिया में 8 मिसाइलें दागीं। इन्हें भी भारतीय S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।
  • पाकिस्तान की तरफ से हो रहे हमलों को देखते हुए जम्मू में सीमा के पास रह रहे लोगों को बंकर में ले जाया गया है। पूरे कश्मीर में बिजली बंद कर दी गई है।

इन इलाकों में पूरी तरह ब्लैक आउट

  • जम्मू-कश्मीर: जम्मू, उधमपुर, किश्तवाड़, अखनूर, सांबा, श्रीनगर और अनंतनाग
  • राजस्थान: बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर
  • पंजाब: चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरनतारन
  • गुजरात: भुज, कच्छ और पाटण
Exit mobile version