निषेध सप्ताह पर तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
निषेध सप्ताह पर तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोज
कटनी शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में मद्य निषेध सप्ताह के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.सुनील बाजपेई की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं मध्य निषेध से संबंधित लघु फिल्म दिखाकर समस्त छात्रों को जागरूक किया गया । जिसमें 22 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत डॉ. माधुरी गर्ग ने मद्य निषेध सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। उन्होंने बताया कि नशे के प्रभावों को रोकने और समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है। विद्यार्थीयों ने मद्य निषेध के बारे में विस्तार से निबंध के माध्यम से जागरूक किया। निबंध प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों ने सहभागिता किया।
इस अवसर पर डॉ. आर. पी. सिंह ,डॉ. लक्ष्मी नायक ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि “युवा समाज का भविष्य हैं। नशा उनके भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हमें उन्हें शिक्षित और जागरूक कर, समाज से नशे को पूरी तरह समाप्त करना होगा।
मद्य निषेध कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहे , नरेश कुलस्ते के द्वारा नशा मुक्त के बारे में प्रकाश डाला तथा नशा के दुष्परिणाम को बताया । इस कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे डॉ.रामसहोदर साकेत एवं अंशु चौधरी , प्रिया जायसवाल आदि के द्वारा नशा मुक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया ,जिसमें सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। अंत में, महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने की अपील की।