Site icon Yashbharat.com

EPFO NEWS : 1 जनवरी को चेक करें अपना PF Account, खाते में बढ़ सकता है रुपया

epfo

epfo

Epfo news देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए नया साल बड़ी सौगात लेकर आ सकता है। इस बात की उम्‍मीद जताई जा रही है कि पीएफ खाताधारकों को 1 जनवरी तक उनके खातों में जमा राशि पर अच्‍छा खासा ब्‍याज मिल सकता है। यह राशि उनके खातों में जमा होने की संभावना है। यह कवायद दिसंबर में होना थी लेकिन कर्मचारी इंतज़ार करते रह गए। अब यदि सब कुछ ठीक रहा तो करोड़ों लोगों को साल के पहले ही दिन बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। EPFO कर्मचारियों के भविष्य निधि (ईपीएफ) खातों में जनवरी से पहले एक बार में लगभग छह करोड़ ग्राहकों के खाते में 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर दे सकती है।

इस साल मार्च में, EPFO ​​के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की अध्यक्षता श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने 2019-20 के लिए EPF पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दी थी।

कोरोना ​​संकट के दौरान ईपीएफ ग्राहकों के बोझ को कम करने के लिए, श्रम और रोजगार मंत्रालय ने 28 मार्च को कर्मचारी भविष्य निधि योजना (ईपीएफओ) में संशोधन कर भविष्य निधि की आंशिक निकासी की अनुमति दी थी।

ईपीएफओ के सदस्यों को सदस्य के ईपीएफ खाते में मौजूद राशि के मूल वेतन और महंगाई भत्ते को तीन महीने या 75 प्रतिशत तक निकालने की अनुमति नहीं है।

Exit mobile version