EPF Interest Rate: 6 करोड़ खाताधारकों को दिवाली से पहले मिलेगा तोहफा, जल्द होगा ब्याज का भुगतान
epfo
नई दिल्ली EPFO Interest Rate । कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) दीपावली से पहले ईपीएफओ खाताधारकों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान कर सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक EPFO वित्त वर्ष 2021-22 के लिए देय ब्याज का भुगतान दिवाली से पहले कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा पहली बार होगा जब सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के भुगतान के साथ ही ईपीएफओ के सदस्यों को भी पैसा मिलेगा।
केंद्रीय बोर्ड ने ब्याज दरों को दी मंजूरी
गौरतलब है कि EPFO के केंद्रीय बोर्ड ने ब्याज दरों को मंजूरी दे चुका है और अब EPFO संगठन ने वित्त मंत्रालय से मंजूरी मांगी है और संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इसे मंजूरी मिल सकती है। संगठन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 8.5 प्रतिशत ब्याज दर के साथ ब्याज का भुगतान करने के लिए वित्त मंत्रालय से मंजूरी मांगी है। गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय से मंजूरी लेना एक प्रोटोकॉल का हिस्सा है। ईपीएफओ मंत्रालय की मंजूरी के बिना संगठन ब्याज का भुगतान नहीं कर सकता।
खाताधारकों को मिलेगा 8.5 फीसदी ब्याज
ईपीएफओ के केंद्रीय बोर्ड ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 8.5 प्रतिशत ब्याज दर की सिफारिश की थी। गौरतलब है कि पूर्व वित्त वर्ष में ईपीएफओ को 70,300 करोड़ रुपए की आय हुई, जिसमें अपने इक्विटी निवेश का एक हिस्सा बेचने से प्राप्त 4000 करोड़ रुपए भी शामिल हैं। गौरतलब है कि पीएफ पर मिलने वाला 8.5 प्रतिशत ब्याज अन्य प्रोविडेंट फंड जैसे जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) और बचत योजनाओं जैसे पब्लिक प्रोविडेंट फंड (7.1 प्रतिशत) और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (6.8 प्रतिशत) की तुलना में काफी ज्यादा है।
एसएमएस के जरिए ऐसे चेक करें ईपीएफओ बैलेंस
EPFO सब्सक्राइबर SMS भेजकर भी अपने EPF अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। 7738299899 नंबर पर “EPFOHO UAN ENG” लिखकर दिए मैसेज कर दें। एसएमएस मिलने पर ईपीएफओ में आपको पीएफ खाते की शेष राशि की जानकारी तत्काल भेज देता है।
मिस्ड कॉल से ऐसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस
EPFO ने बैलेंस चेक करने के लिए Missed Call की सुविधा भी दी है। ईपीएफओ खाताधरक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नबर से 011-22901406 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर बैलेंस चेक कर सकते हैं। ईपीएफओ सब्सक्राइबर का नंबर पीएफ अकाउंट से रजिस्टर्ड होना इसके लिए बेहद जरूरी है। वहीं EPFO मेंबर को UAN, KYC डिटेल्स में लिंक होना चाहिए।