श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के गोसू इलाके में मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। सेना का एक जवान शहीद हो गया है। हालांकि मुठभेड़ अभी जारी है। कश्मीर जोन पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल के जवान इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पूरे इलाके को सील कर लिया है और छिपे हुए अन्य आतंकियों की तलाश की जा रही है। मुठभेड़ में एक सैन्य कर्मी शहीद और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल का एक जवान जख्मी हो गया है।
Encounter in Kashmir: पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, 1 आतंकी ढेर, सेना का एक जवान शहीद

