SportsFEATUREDक्रिकेट

Emotional Story IPL 2026: साकिब हुसैन ने प्रैक्टिस मैच में धमाका, ईशान किशन और लिविंगस्टन की मुश्किल बढ़ाई

Emotional Story IPL 2026: साकिब हुसैन ने प्रैक्टिस मैच में धमाका, ईशान किशन और लिविंगस्टन की मुश्किल बढ़ाई

नई दिल्ली  हैदराबाद Emotional Story IPL 2026: साकिब हुसैन ने प्रैक्टिस मैच में धमाका, ईशान किशन और लिविंगस्टन की मुश्किल बढ़ाईए  आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के प्रैक्टिस मैचों में तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। बिहार के गोपालगंज के रहने वाले 21 साल के इस खिलाड़ी ने टीम के कप्तान ईशान किशन और बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टन को अपनी स्लोअर गेंदों से काफी परेशान किया।

Emotional Story IPL 2026: साकिब हुसैन ने प्रैक्टिस मैच में धमाका, ईशान किशन और लिविंगस्टन की मुश्किल बढ़ाई

 साकिब हुसैन का गेंदबाजी हथियार

तेज गति के साथ-साथ साकिब की स्लोअर बाउंसर और स्लोअर यॉर्कर बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी करते हैं। प्रैक्टिस मैचों में उनकी गेंदबाजी इतनी खतरनाक रही कि ईशान किशन और लिविंगस्टन को समझने में कठिनाई हुई। अब तक 12 टी20 मैचों में साकिब के नाम 10 विकेट हैं।

संघर्ष और सफर

साकिब का जन्म 14 दिसंबर 2004 को बिहार के गोपालगंज में हुआ। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी; पिता खेती करते थे लेकिन घुटने में दर्द के कारण काम छोड़ना पड़ा।क्रिकेट खेलने के लिए उनके पास जूते तक नहीं थे, इसलिए उनकी मां ने अपने गहने बेचकर उन्हें जूते दिलाए।परिवार चाहता था कि साकिब आर्मी जॉइन करें, लेकिन उन्होंने क्रिकेट चुना।

 आईपीएल में प्रवेश

2024 में केकेआर ने उन्हें खरीदा, लेकिन डेब्यू का मौका नहीं मिला।IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा।अब ईशान किशन की कप्तानी में साकिब का प्रदर्शन टीम के लिए फायदे का संकेत है और संभावना है कि उन्हें इस बार आईपीएल में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

Back to top button