Site icon Yashbharat.com

Emotional हुए गौतम: बोले-चौराहे पर लगा लूंगा फांसी अगर …

10 05 2019 gautam gambhir 19210123 182757215 m

एजेंसी। दिल्ली की सातों सीटों पर मतदान से पहले भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर और आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी की बीच पर्चा विवाद ने दिल्ली की राजनीति गरमा दी है। इसे लेकर दोनों पार्टियों के नेता एक के बाद एक बयान दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक नई चुनौती दे दी है। गंभीर ने ट्वीट कर कहा ‘ अगर यह साबित हो जाता है कि इन कि इन पर्चों से मेरा कुछ लेना देना है, तो मैं जनता के सामने फांसी लगा लूंगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता, तो केजरीवाल राजनीति छोड़ दें।

बता दें कि पूर्वी दिल्ली सीट से गंभीर को भाजपा ने उतारा है। इनके खिलाफ आम आदमी पार्टी से आतिशी मैदान में हैं। आतिशी ने प्रेस कांफेंस कर आरोप लगाया है कि गंभीर ने उनके खिलाफ न्यूज पेपर के साथ अभद्र टिप्पणी वाले पर्चे बंटवाए हैं। इसके बाद से ही दोनों पार्टियां इसे लेकर आमने सामने हैं। इसी मामले में गंभीर द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल और आतिशी को मानहानि का नोटिस भी भेजा जा चुका है। इस नोटिस में कहा गया आतिशी , केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है।

केजरीवाल को पहले भी दी चुनौती

इससे पहले भी गंभीर ने केजरीवाल को इसे लेकर चुनौती दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा – ‘मैं केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि आप जो आरोप लगा रही हैं, उसे साबित करके दिखाए। अगर ऐसा हुआ तो मैं अपनी उम्मीदवारी छोड़ दूंगा, लेकिन गलत साबित होने पर क्या आप राजनीति छोड़ेंगे।’

आतिशी ने भी शिकायत दर्ज कराई
आतिशी ने इसे लेकर कहा है कि यदि भाजपा और गौतम गंभीर ऐसा सशक्‍त महिला के साथ कर सकते हैं तो बाकी महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्‍चित होगी। दिल्‍ली महिला आयोग के पास हमने शिकायत दर्ज कराई है और जल्‍द ही चुनाव आयोग व दिल्‍ली पुलिस के पास भी यह शिकायत दर्ज कराएंगे।

गंभीर के समर्थन में उतरे भज्जी और लक्ष्मण
गौतम गंभीर के समर्थन में हरभजन सिंह और वीवीएस लक्ष्मण आ गए हैं। हरभजन ने ट्वीट किया – ‘मैं कल (गुरुवार) गौतम गंभीर से जुड़े एक मामले को सुनकर स्तब्ध हूं। मैं उसे बहुत अच्छे से जानता हूं। वह कभी किसी महिला के खिलाफ गलत नहीं बोल सकता है। वह जीते या हारे यह अलग मामला है लेकिन यह आदमी इन सबसे ऊपर है।’ लक्ष्मण ने भी ट्वीट कर गंभीर पर लग रहे आरोपों का बचाव किया है। लक्ष्मण ने ट्वीट किया, ‘कल (गुरुवार) की बातों के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। गौतम गंभीर को करीब 2 दशकों से जानता हूं, इसलिए मैं उनकी ईमानदारी, उनके चरित्र और महिलाओं के प्रति उनके मन में सम्मान की गारंटी ले सकता हूं।’

Exit mobile version