Site icon Yashbharat.com

Emergency Landing indigo: उड़ान भरते ही विमान में आई तकनीकी खराबी, इंदौर में यात्रियों के फूले हाथ पांव

images 15

Emergency Landing indigo इंदौर-रायपुर उड़ान को मंगलवार को उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही तकनीकी खराबी के चलते स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर वापस उतारा गया. इंडिगो एयरलाइन्स के विमान में कुल 51 यात्री सवार थे. माना जा रहा है किइमरजेंसी लैंडिंग से विमान में बैठे यात्रियों के हाथ-पांव फूल गए होंगे.

इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-7295 में तकनीकी खराबी

हवाई अड्डे के निदेशक विपिन कांत सेठ ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-7295 में तकनीकी खराबी का अहसास पायलट को तब हुआ, जब यह विमान इंदौर से उड़ान भरकर आकाश में करीब 60 नॉटिकल मील की दूरी तय कर चुका था. बड़ी बात यह थी कि टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही खराबी का पता चल गया.

मंगलवार सुबह 06:35 के आस-पास स्थानीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ था हवाई जहाज

निदेशक विपिन कांत सेठ ने बताया कि इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई हवाई जहाज मंगलवार सुबह 06:35 के आस-पास स्थानीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी और इसके चंद मिनटों बाद विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना देते हुए तकनीकी कारणों से इसे वापस हवाई अड्डे पर उतारा गया.

Exit mobile version