दिल्ली से गोवा जा रही indigo फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो indigo की एक फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इंडिगो के एक विमान का एक इंजन कथित तौर पर फेल हो जाने के कारण उसे बुधवार को मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी.
A technical snag was detected on flight 6E 6271 while flying from Delhi to Manohar International Airport, Goa. Following procedures, the aircraft was diverted and landed at Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport, Mumbai. While the aircraft will undergo necessary checks… pic.twitter.com/WobeXSXRSh
इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ‘फ्लाइट संख्या 6E-231 को तकनीकी खराबी के कारण उसे मुंबई में प्राथमिकता के आधार पर उतारा गया है। विमान की जांच की जा रही है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।’
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो विमान के उड़ान भरने के बाद पायलट ने रात करीब 9:25 बजे हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) को आपातकालीन स्थिति की सूचना दी। इसके बाद रात करीब 9:42 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।